अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: बदायूं में माल गोदाम रोड पर अचानक गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला 

On: April 21, 2026 3:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: बदायूं में माल गोदाम रोड पर अचानक गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला 

बदायूं।सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के माल गोदाम रोड पर सोमवार रात एक पेड़ अचानक टूटकर गिर गया।पेड़ की चपेट में आकर एक कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।घटना के समय पास से गुजर रही बारात बाल-बाल बच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।माल गोदाम रोड पर अचानक एक पेड़ भर-भराकर सड़क पर गिर गया,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पेड़ गिरते ही उसकी चपेट में आकर सड़क किनारे खड़ी एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए राहगीरों को दूर किया।गनीमत रही कि घटना के समय वहां से गुजर रहे लोगों को कोई चोट नहीं आई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय पेड़ गिरा,उससे कुछ ही दूरी पर एक बारात गुजर रही थी।पेड़ और बारात के बीच करीब दस मीटर का फासला था।यदि पेड़ कुछ मिनट बाद गिरता तो बारात उसकी चपेट में आ सकती थी।घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल रहा, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर पेड़ों की समय रहते छंटाई कराने की मांग की है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply