Budaun News: 70 हजार रूपये में बेचने को चोरी किया था मासूम, 20 हजार लिए एडवांस: अब पुलिस ने किया खुलासा
बदायूं| इस्लामनगर के एक बारातघर से बच्चे की चोरी की घटना में पुलिस एक महिला और उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने आगरा के एक निसंतान दंपत्ति से 70 हजार रुपये में बच्चे को बेचने का सौदा किया था।उसने 20 हजार रुपये एडवांस भी ले लिए थे।दरअसल 16 अप्रैल की रात थाना इस्लामनगर स्थित बारातघर से संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के सिरसा गांव के रहने वाले भूकन सिंह का एक साल का सौरभ को चोरी हो गया था।बच्चा चुराने वाली महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।एसएसपी अंकिता शर्मा ने बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए छह टीमें गठित कीं।

खुशबू और दिनेश ने मिलकर बच्चे को बेचने की योजना बनाई।दिनेश के भाई मुकेश के साले सोनू निवासी मोहल्ला दीवानजी ताजगंज आगरा से 70 हजार रुपये में सौदा तय किया।इसमें 20 हजार रुपये एडवांस लिए गए।खुशबू ने खुद को अस्पताल की नर्स बताकर बच्चे के कागज बनवाने का भी भरोसा दिया था।पुलिस टीम मुनेश को साथ लेकर दिनेश के घर पहुंची,जहां दिनेश और खुशबू मौजूद मिले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बच्चा सोनू और उसकी पत्नी बबली को बेच दिया गया है।इसके बाद पुलिस खुशबू और दिनेश को लेकर सोनू के घर पहुंची,जहां बबली और उसकी रिश्तेदार पूजा पत्नी मुकेश बच्चे सौरभ के साथ मिलीं। बबली ने बताया कि उसके कोई संतान नहीं थी,इसलिए उसने यह बच्चा खरीदा था।पुलिस ने खुशबू, मुनेश, दिनेश, पूजा पत्नी मुकेश निवासी सुखधाम कॉलोनी आगरा और बबली पत्नी सोनू निवासी ताजगंज आगरा को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

