अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: गंगा में डूबे दो सगे भाइयों का पांचवे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग,रेस्क्यू लगातार जारी 

On: April 17, 2026 2:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: गंगा में डूबे दो सगे भाइयों का पांचवे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग,रेस्क्यू लगातार जारी 

बदायूं|गंगा में डूबे दो सगे भाइयों का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है।एसडीआरएफ,फ्लड पीएसी और स्थानीय गोताखोरों लगातार रेस्क्यू कर रहीं हैं लेकिन सफलता नहीं मिली।एक बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम और चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।उसहैत थाना क्षेत्र के खजुरा पुख्ता गंगा घाट पर हुए हादसे में डूबे दो सगे भाइयों का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है।रविवार को गांव के पांच बच्चे नहाते समय गंगा में डूब गए थे।इनमें संतोष का बेटा अखिलेश 14 वर्ष, जमादार के बेटे सिंकू 15 वर्ष, केशव 10 वर्ष, पिंटू 8 वर्ष और सोरन का बेटा नन्हे 16 वर्ष शामिल थे।

रेस्क्यू के दौरान सिंकू और नन्हे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि अखिलेश को बाहर निकालने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद से सगे भाई केशव और पिंटू लापता हैं।घटना के बाद से एसडीआरएफ,फ्लड पीएसी, स्थानीय गोताखोर और पुलिस की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।गुरुवार को एक व्यक्ति ने फेसबुक पर पिपराही पुल के पास बच्चों के मिलने की सूचना दी थी,लेकिन जांच में यह जानकारी गलत साबित हुई।थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है और टीमों को पूरी मुस्तैदी से लगाया गया है। बच्चों के लापता रहने से परिजनों में गहरा दुख और चिंता बनी हुई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply