Budaun News: शादी समारोह से एक साल के बच्चे का अपहरण, सीसीटीवी फुटेज में दिखी आरोपी महिला
बदायूं के इस्लामनगर कस्बे के सहसवान रोड स्थित एक बरातघर में आयोजित शादी समारोह के दौरान एक वर्षीय बच्चे के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक महिला बुधवार देर रात कमरे में घुसकर सोते बच्चे को उठाकर भाग गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कस्बे में सहसवान रोड स्थित मोनार्क फार्म हाउस में बुधवार रात मईकला निवासी धर्मपाल की पुत्री कामिनी की शादी समारोह धूमधाम से चल रहा था। इस शादी में बिलारी थाना क्षेत्र से बरात आई हुई थी। इसी कार्यक्रम में सिरसा, थाना रजपुरा जनपद संभल निवासी शांति अपने पति भूकन और एक वर्षीय पुत्र सौरभ के साथ शामिल होने आई थीं। बताया गया कि भूकन की फुफेरी बहन की शादी थी,जिस कारण पूरा परिवार समारोह में मौजूद था।

