अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: बदायूं में कार बनी आग का गोला, पत्नी की जिन्दा जलकर मौत,पति गंभीर रूप से घायल 

On: April 11, 2026 4:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: बदायूं में कार बनी आग का गोला, पत्नी की जिन्दा जलकर मौत,पति गंभीर रूप से घायल 

बदायूं में अचानक आग का गोला बनी सीएनजी कार में जलकर स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात महिला सीएचओ की मौत हो गई,जबकि स्वास्थ्य विभाग में ही संविदा पर बीएमसी के पद पर तैनात पति गंभीर रूप से झुलस गया।सीएचओ अपने पति के साथ लखनऊ से अपना गॉलब्लैडर (पथरी) का ऑपरेशन कराने के बाद घर लौट रही थी।गंभीर रूप से झुलसे पति का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।वहीं महिला सीएचओ की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हादसा उसहैत थाना क्षेत्र के उसावां-उसहैत रोड स्थित रौता गांव के पास हुआ।नगर पंचायत उसहैत के वार्ड छह के रहने वाले अर्पित भारद्वाज 28 वर्ष पुत्र प्रमोद कुमार अपनी 26 वर्षीय पत्नी प्रिया भारद्वाज के साथ लखनऊ में गॉलब्लैडर का ऑपरेशन कराने के बाद रात को अपनी सीएनजी कार से घर लौट रहे थे।प्रिया का ऑपरेशन हुआ था|जिसकी वजह से वह पिछली सीट पर लेटी हुई थीं,जबकि अर्पित कार चला रहे थे।बाकी परिवार के लोग दूसरी कार से घर आ रहे थे।जैसे ही कार रौता गांव के पास पहुंची, वैसे ही कार में अचानक आग लग गई।आग इतनी भयंकर थी कि किसी तरह अर्पित बाहर निकले और उन्होंने अपनी पत्नी प्रिया को बचाने की कोशिश की,लेकिन वह उन्हें बचा नहीं पाए और खुद भी झुलस गए।

कार में फंसी प्रिया भारद्वाज की जिंदा जलकर मौत हो गई।पुलिस ने प्रिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है, जबकि अर्पित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।परिवार के लोगों ने बताया कि प्रिया भारद्वाज बरेली के भमोरा सीएचसी पर संविदा पर सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के पद पर तैनात थीं,जबकि अर्पित भारद्वाज बदायूं के कादरचौक सीएचसी में संविदा पर बीएमसी के पद पर तैनात हैं।फिलहाल प्रिया भारद्वाज की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, प्रिया भारद्वाज कार में पीछे वाली सीट पर लेटी हुई थीं। आग लगने के बाद कार के दरवाजे नहीं खुल पाए, जिससे दोनों पति-पत्नी अंदर फंस गए। आग की लपटों में घिरकर प्रिया भारद्वाज की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि अर्पित भी बुरी तरह झुलस गए। रात होने के चलते मदद भी जल्दी नहीं मिल पाई।इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हाल ही में दोनों की शादी हुई थी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply