नई दिल्ली (गिरजा शंकर अग्रवाल): राजधानी दिल्ली में कला और साहित्य को समर्पित “जलज क्रियेटिव फाउंडेशन” के तत्वावधान में एक दिवसीय भव्य राष्ट्रीय सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जाने-माने फिल्मकार और फाउंडेशन के निदेशक आदित्य ‘जलज’ के कुशल निर्देशन व संचालन में संपन्न हुए इस कार्यक्रम ने देश-विदेश के रचनात्मक व्यक्तित्वों को एक साझा मंच प्रदान करने का शानदार कार्य किया।
इस खास सेमिनार में न केवल दिल्ली-NCR, बल्कि मुंबई, गुवाहाटी, भोपाल, जयपुर, लखनऊ, देहरादून, कर्नाटक, कोलकाता, पटना और चंडीगढ़ सहित पड़ोसी देश नेपाल से भी कला एवं साहित्य जगत की अनेक नामचीन हस्तियों ने शिरकत की।
‘भारतीय कलाकार संघ’ के पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में “भारतीय कलाकार संघ” के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। इनमें मुख्य रूप से:
दीपक पचोर (राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ)
राकेश जेर (राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष)
लखन लाल आजाद (राष्ट्रीय संगठन मंत्री)
रामकुमार मांझी (राष्ट्रीय सलाहकार)
इनके अलावा अजय कुबेर, अनिल अरोड़ा, जी.एस. अरोड़ा और सत्य प्रकाश सक्सेना जैसे गणमान्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए।
इन विशिष्ट अतिथियों ने साझा किए विचार
सेमिनार में अन्य विशिष्ट अतिथियों के रूप में बृजमोहन शर्मा, सुरेंद्र श्रीवास्तव, टी.सी. चौहान, राज कुमार खुराना, विनीता वर्मा, अरुण कोचर, डॉ. अमीन, तूलिका सेठ, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, अर्चना जाटव, डॉ. सुषमा वशिष्ठ, अनू भाटिया, डी.के. मेहदीरत्ता, एस.के. मल्होत्रा, सरबजीत सिंह मिर्जा और डॉ. हैप्पीनेस गुलाटी ने शिरकत की और कला-साहित्य के विभिन्न पहलुओं पर अपने सार्थक विचार मंच से साझा किए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा अहम योगदान
इस भव्य और राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में फिल्म यूनिट के सदस्यों की भूमिका बेहद अहम रही। इनमें प्रमुख रूप से अभिषेक भरद्वाज, मोनिका श्रीवास्तव, आशा यादव, अनिल सिंह, नितिन कुमार, सुनील सक्सेना, ध्रुव मिश्रा, मोनिका शर्मा, अजय निगम, प्रमोद कुमार, राज शर्मा और साक्षी रिंकू सीएमडी का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनकी मेहनत से यह सेमिनार एक यादगार आयोजन बन सका।

