Badaun News: दोहरा हत्याकांड, जेल अस्पताल में बिगड़ी आरोपी अजय की हालत, दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी
एचपीसीएल प्लांट के दो अफसरों की हत्या करने के आरोपी अजय प्रताप सिंह की हालत बिगड़ती जा रही है।जेल अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।बताया जा रहा है कि हालत में सुधार न होने पर आरोपी को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है।
बदायूं।सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को हुई दो अफसरों की हत्या के आरोपी अजय प्रताप सिंह की जेल अस्पताल में हालत बिगड़ रही है।यदि उसकी हालत में सुधार न हुआ तो जेल प्रशासन उसे किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी में है।
दोहरे हत्याकांड के बाद आरोपी अजय 13 मार्च को मुठभेड़ में पकड़ा गया था।इस दौरान आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी थी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल से जेल अस्पताल भेजा गया था।आरोपी के दाहिने पैर में लगी गोली अभी फंसी हुई है।इससे उसके पैर में घाव बढ़ रहा है।जब यह गोली निकलेगी तो उसके पैर पर प्लास्टर चढ़ेगा।ऐसे में यदि समय रहते इलाज नहीं किया गया तो आरोपी के दोनों पैर खराब होने का भी डर है।जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी का जेल अस्पताल में इलाज चल रहा है।यदि जरूरत पड़ेगी तो उसे पुलिस अभिरक्षा के बीच इलाज के लिए दूसरी जगह भी ले जाया जाएगा।

