अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Weather News : उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी और आंधी का अलर्ट, यहां जानिए अपने जिले का हाल

On: March 31, 2026 12:53 PM
Follow Us:
Uttarakhand Weather
---Advertisement---

Weather News :हरिद्वार: उत्तराखंड में खराब मौसम का दौरा मार्च महीने के आखिरी दिन यानी 31 मार्च मंगलवार को भी रहने वाला है. बीते 7 मार्च से उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी जिलों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली चमकने का सिलसिला चल रहा है. मार्च 2026 की विदाई इसी खराब मौसम के साथ होगी, लेकिन अप्रैल का महीना शुरू होते ही उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ना शुरू हो जाएगा.

कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज 31 मार्च को उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम खराब रहने वाला है. वहीं आने वाले कल यानी 1 अप्रैल को मैदानी क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा लेकिन पांच सीमांत जिलों में खराब मौसम का सिलसिला जारी रहेगा. चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज उत्तराखंड में खराब मौसम का सेहत पर क्या प्रभाव पड़ेगा और क्या-क्या सावधानियां रखनी होगी???

उत्तराखंड में बीते 7 मार्च से खराब मौसम का सिलसिला चल रहा है. आज का मौसम पर्यटकों के लिए थोड़ा राहत भरा रहेगा. जैसे बीते कल 30 मार्च सोमवार को राज्य के पांच सीमांत जिलों से लेकर शेष पर्वतीय जिलों और मैदानी क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना बताई गई थी. वही 3300 मीटर से ऊपर बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की थी. वैसे ही आज भी मौसम पूरे राज्य में खराब रहने वाला है.

मौसम विभाग की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार आज मार्च के आखिरी दिन 31 मार्च मंगलवार को राज्य के सभी पर्वतीय इलाकों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा, चंपावत, मंसूरी आदि में गर्जन के साथ बारिश का मौसम रहेगा. चेतावनी का दायरा भी आज 200 मीटर खिसककर ऊपर आ गया है. मौसम विभाग ने पहाड़ी जिलों में 3500 मीटर से ऊपर बर्फबारी की चेतावनी जारी की है.

1 अप्रैल को बदलेगा मौसम

मार्च 2026 की विदाई इसी खराब मौसम में के साथ होगी, लेकिन अप्रैल की शुरुआत से ही उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ना शुरू हो जाएगा. बीते कल उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मौसम खराब बना हुआ था तो वहीं आने वाले कल यानी 1 अप्रैल बुधवार को मौसम का यह मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है. मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को खराब मौसम से निजात मिलने वाली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 1 अप्रैल बुधवार को राज्य के पांच सीमांत जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गर्जन के साथ बारिश की संभावना बताई गई है जबकि 3500 मीटर या इससे ऊपर वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, लेकिन राज्य के अन्य जिलों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने वाला है.

पहाड़ों पर बिगड़ेगा मौसम

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण जिन पर्यटकों ने अपने परिवार के साथ पहाड़ की ऊंची चोटियों पर घूमने का प्लान बनाया है उन्हें अपने प्लान में बदलाव करने की जरूरत है. जो लोग ट्रेकिंग के शौकीन हैं उन्हें भी आज की खराब मौसम को देखते हुए ट्रैकिंग करने से रुकना चाहिए. मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार 3500 मीटर से ऊपर बर्फबारी होगी जिस कारण दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर फिसलन के कारण दुर्घटना होने की संभावना ज्यादा रहेगी. ऐसे दुर्गम रास्तों पर खराब मौसम में फसने का खतरा ज्यादा बढ़ गया है. इसलिए, ट्रैकिंग के रोमांच में जान जोखिम में ना डालें.

लगातार बारिश और बर्फबारी से मौसम में उतार-चढ़ाव

पहाड़ों से लेकर मैदान क्षेत्र तक हो रही लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज 31 मार्च मंगलवार को देहरादून मोकमपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से घटकर 18 डिग्री रहने वाला है. देहरादून मोकमपुर क्षेत्र में आज तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है.

पंतनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री से बढ़कर 34 डिग्री रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से बढ़कर 18 डिग्री रहने वाला है. आज पंतनगर क्षेत्र के आसमान में बादल की आवाजाही रहेगी और बारिश के साथ धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट किया गया है. पहाड़ी क्षेत्र मुक्तेश्वर के तापमान में अधिकतम तापमान 22 डिग्री से बढ़कर 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने वाला है. मुक्तेश्वर में आज बहुत तेज हवाओं के साथ बारिश होगी और निचले इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.

टिहरी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री से घटकर 23 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से बढ़कर 10 डिग्री रहेगा. टिहरी क्षेत्र में भी आज बहुत तेज हवाएं चलने के साथ बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ेगी जिससे जनजीवन प्रभावित रहेगा. अल्मोड़ा क्षेत्र में अधिकतम तापमान 27 डिग्री से बढ़कर 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री ही रहने वाला है. ताजा रिपोर्ट के अनुसार अल्मोड़ा क्षेत्र में भी तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज के बौछार पड़ने की संभावना बताई गई है.

बाहर जाने से पहले बरते सावधानी

उत्तराखंड राज्य में बीते 7 मार्च से खराब चल रहा है. मौसम का प्रभाव आज भी रहने वाला है. पहाड़ी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होगी, तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की से हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस मौसम में वायरल बुखार, सर्दी जुकाम आदि होने का खतरा ज्यादा बना रहता है. जो पर्यटक पहाड़ों पर घूमने का प्लान कर रहे हैं या जो लोग पहाड़ों पर ट्रैकिंग के शौकीन हैं उन्हें आज अपने प्लान को बदलने की जरूरत है. घर से निकलने से पहले अपने साथ अच्छा था और रेनकोट जरूर रखें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चारधाम यात्रा पर CM धामी की बड़ी सख्ती: व्यवस्थाओं की रोजाना समीक्षा के निर्देश; पिछले साल से 15% ज्यादा पहुंचे श्रद्धालु

उत्तराखंड में रूह कंपा देने वाली बर्बरता: विवाहिता को 300 दिन टॉयलेट में रखा कैद, कच्चे चावल और प्याज देकर किया टॉर्चर

UKPSC PCS Result : टॉपर जसमीत और वर्षा की संघर्ष गाथा; जानिए कैसे विपरीत हालातों में बेटियों ने हासिल किया बड़ा मुकाम

हरिद्वार में शर्मनाक करतूत: गंगा घाट पर नहाती युवतियों के वीडियो बनाता रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, फोन से मिले 300 से ज्यादा क्लिप

काशीपुर के जंगलों में मिला लापता युवक का शव, परिजनों में कोहराम; हत्या या आत्महत्या की जांच शुरू

उत्तराखंड PCS में नैनीताल के लाल का कमाल: 7 असफलताओं के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, पहली बार में ही बने असिस्टेंट कमिश्नर

Leave a Reply