अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Rashifal-नवरात्र में इन राशियों पर होगी माता की विशेष कृपा, जानें अपना राशिफल

On: March 19, 2026 9:32 AM
Follow Us:
Rashifal
---Advertisement---

Rashifal ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार चैत्र नवरात्र के दौरान कई दुर्लभ संयोग बने रहे हैं। ऐसे असाधारण योगों के कारण यह नवरात्र चार राशियों के लिए विशेष रूप से फलदायी साबित हो सकता है। इन राशियों के जातकों को मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होने की संभावना है और उन्हें सुनहरे अवसर मिल सकते हैं।

इन राशियों के लिए विशेष लाभ
वृषभ राशि: यह नवरात्र भाग्योदय का कारक बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, करियर में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। नई नौकरी या बड़ी डील मिलने की संभावना है। बड़ी इच्छाएं पूरी होंगी, मानसिक तनाव दूर होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि: सफलता के नए द्वार खुलेंगे। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा, नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आय के कई स्रोत खुले रहेंगे और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि: हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रों की एकाग्रता और रचनात्मकता में इजाफा होगा। परिवार का सामाजिक मान बढ़ेगा, लोग सलाह को महत्व देंगे। शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी।

कन्या राशि: व्यापार में उल्लेखनीय प्रगति और मुनाफा होगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी, विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। दूसरों की सहायता के लिए प्रेरणा मिलेगी।

शेष राशि के लिए ऐसा रहेगा दिन
मेष राशि: कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता के संकेत मिल रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही उलझनों से राहत मिलने की उम्मीद है। ऑफिस और बिजनेस में अच्छे परिणाम आ सकते हैं। मेडिकल छात्रों को सीनियर्स का खास सहयोग मिला। मां दुर्गा को लौंग चढ़ाने से दिन और बेहतर रहा।

कर्क राशि: करियर के क्षेत्र में कुछ अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने वालों के लिए दिन अनुकूल रहा। मां दुर्गा को मीठा भोग लगाने से वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रही।

सिंह राशि: किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। दोस्तों से लंबी बातचीत और बाहरी व्यक्ति से अच्छा लाभ मिला। मां शैलपुत्री का ध्यान करने से पुराना रुका हुआ पैसा वापस आया।

तुला राशि: बिजनेस और नौकरी में प्रगति के संयोग बन रहे हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मां शैलपुत्री को फूल चढ़ाने से घर में शांति बनी रही।

धनु राशि: प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे होंगे। दफ्तर में परफॉर्मेंस की खूब प्रशंसा होगी।करियर में सफलता मिलेगी। मां दुर्गा के सामने कपूर जलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर राशि: पदोन्नति के योग बन रहे हैं। दैनिक आय में इजाफा हो सकता है। युवाओं को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। मां शैलपुत्री को इलायची अर्पित करने से खुशियां आएंगी।

मीन राशि: बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। सामाजिक गतिविधियों में खास योगदान रहेगा। मित्रों-रिश्तेदारों से मेल-जोल बढ़ाने से फायदा होगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करने से चल रही परेशानियां खत्म होगी।

कुंभ राशि: आज अचानक बड़ा मुनाफा हो सकता है। कॉस्मेटिक व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा। पुरानी चीज मिलने से खुशी मिल सकती है। मां दुर्गा को चुनरी चढ़ाने से करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!