Badaun News: प्रधान के भाई को गोली मारने बाले दो आरोपी गिरफ्तार, 25-25 हजार रुपये का घोषित था इनाम
बदायूं के कुंवरपुर थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। दोनों पर उर्स के दौरान बवाल करने और प्रधान के भाई को गोली मारने का आरोप है।इस मामले में सात नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। थाना कुवंरगांव क्षेत्र के गांव खासपुर में पांच दिसंबर 2025 रात उर्स में कव्वाली के दौरान दो पक्षों के लोग भिड़ गए थे।जिससे बवाल हो गया था। पुलिस के सामने दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।कुर्सियां चलीं और फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई थी।गोली लगने से प्रधान का भाई घायल हुआ था।पुलिस ने मौके से ही 14 लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था।

