अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-राशन डीलर के बेटे ने पड़ोसी महिला के सीने में घोंपा चाकू, भीड़ ने किया हंगामा

On: February 4, 2026 8:24 PM
Follow Us:
Amroha News
---Advertisement---

Amroha News-अमरोहा। राशन डीलर के बेटे ने पड़ोस में रहने वाली विवाहिता की दिनदहाड़े चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर वह अपने घर के कमरे में जाकर बंद हो गया। घटना से गांव में खलबली मच गई। मृतका के स्वजन और गांव के लोगों ने हंगामा किया। देर शाम पुलिस के समझाने के बाद स्वजन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गांव में पुलिस बल तैनात है। वहीं, आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

यह घटना देहात थाना क्षेत्र के गांव पचौकरा की है। यहां मजदूर नरेन्द्र सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में 30 वर्षीय पत्नी रूबी, तीन बच्चे लवीश, नकुल और नैना हैं। बुधवार को गांव के ही गुड्डू के घर में वैवाहिक कार्यक्रम था। रूबी दोपहर करीब 12 बजे गुड्डू के घर से दावत खा कर लौट रही थी।

जब वह राशन डीलर ब्रजपाल के घर के सामने से गुजरी तो उनके बेटे धीरज ने उसे रोक लिया और चाकू से उसके सीने पर कई वार कर दिए। इससे रूबी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद धीरज अपने ही घर के कमरे में बंद हो गया। घटना से गांव में खलबली मच गई। गुस्साए स्वजन ने आरोपित के घर में घुसकर कार, बाइक और ई-रिक्शा को तोड़ दिया।

इधर, सूचना पर एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी अखिलेश भदौरिया, एसडीएम नौगावां सादात सुनीता सिंह, ईओ डा. बृजेश कुमार और कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी भी पहुंच गई। उन्होंने तोड़फोड़ कर रही भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद उन्होंने हंगामा कर रहे स्वजन और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने शव को उठाने नहीं दिया।

इधर, जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री सोमपाल सिंह, बसपा के कई नेता, विधायक चौधरी समरपाल सिंह, पालिकाध्यक्ष शशि जैन के बेटे निखिल जैन, जितेंद्र सिंह एडवोकेट भी पहुंच गए। उन्होंने भी मामला शांत कराने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस आरोपित धीरज को नाटकीय ढंग से घर से निकाल कर थाने ले आई। चर्चा है कि भीड़ के बीच पुलिस उसे वर्दी पहनाकर ले गई थी।

थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपित के भाई और भाभी को भी हिरासत में ले लिया है। शाम 6:30 बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतका के स्वजन भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। बताया जा रहा है तीन दिन पहले धीरज और मृतका के जेठ के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस दौरान रूबी की भी धीरज से कहासुनी हुई थी।

 

महिला की चाकू घोंपकर हत्या की घटना हुई है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके भाई और भाभी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात है।

– अमित कुमार आनंद, एसपी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!