अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Patna News- कॉल सेंटर की आड़ में चल रहे ये गंदा काम, 15 महिलाओं समेत 22 गिरफ्तार

On: February 4, 2026 4:22 PM
Follow Us:
Patna News
---Advertisement---

Patna News : पटना में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटना पुलिस और साइबर अपराध इकाई ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 22 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 15 महिलाएं भी शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद राजधानी में हड़कंप मच गया है।

इस तरह लोगों को बनाते थे शिकार
साइबर थाने की डीएसपी संगीता ने बताया कि यह गिरोह कॉल सेंटर के माध्यम से साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था। पटना पुलिस और आर्थिक अपराध इकाई की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की और सभी आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। डीएसपी संगीता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अलग-अलग साइबर कैफे से आम लोगों का व्यक्तिगत डेटा अवैध रूप से हासिल करते थे। इसके बाद वे खुद को सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों का प्रतिनिधि बताकर लोगों को फोन करते और उन्हें भ्रमित कर ठगी करते थे।

भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 53 मोबाइल फोन, 12 एटीएम कार्ड, 19 लैपटॉप, एक डेस्कटॉप कंप्यूटर, बैंक पासबुक समेत साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज बरामद किए हैं।

करोड़ों रुपये की ठगी की आशंका
पुलिस के मुताबिक यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और अब तक करोड़ों रुपये की ठगी किए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इनके अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!