अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- नगर में ब्रांडेड कंपनी का बिक रहा है नकली बीज,शिकायत पर जांच करने पहुंचे प्रतिनिधि के साथ नकली बीज बेच रहे दुकान स्वामी ने मारपीट कर किया घायल

On: January 29, 2026 9:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*नगर में ब्रांडेड कंपनी का बिक रहा है नकली बीज,शिकायत पर जांच करने पहुंचे प्रतिनिधि के साथ नकली बीज बेच रहे दुकान स्वामी ने मारपीट कर किया घायल*,

#दोबारा दुकान पर पहुंचने पर जान से मार देने के लिए डाली धमकी,कंपनी प्रतिनिधि ने आरोपी दुकानदार के विरुद्ध मामले की गंभीर धाराओं में कराई रिपोर्ट दर्ज#

सहसवान (बदायूं) सीवेज एग्रीसीड प्राइवेट लिमिटेड रोहिणी दिल्ली के स्वामी प्रतिनिधि कपिल अरोड़ा पुत्र सुभाष चंद्र थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी कंपनी का बीज बदायूं जनपद में अच्छी किस्म का होने के कारण बहुत ज्यादा मात्रा में किसान लोग अपने खेतों में फसलों की बुवाई करते हैं जिसके चलते सहसवान तहसील क्षेत्र में अधिकांश बीज विक्रेता सीवेज एग्रीसीड कंपनी का नकली बीज बेच रहे हैं जिसके कारण किसानों को उनकी कंपनी के फसल के नाम पर धोखा दिया जा रहा है किसानों ने शिकायत कर कर उन्हें अवगत कराया कि आपकी कंपनी का माल खराब आ रहा है इसलिए हम नहीं लेंगे जबकि हमारी कंपनी उन्नत किस्म के बीज कुशल साइंटिस्ट की देखरेख में तैयार करती है उनके प्रशिक्षण के बाद उसकी बिक्री के लिए खाद बीज विक्रेता ऑन जो लाइसेंस धारक हैं उन्हें बेचा जाता है।

श्री अरोड़ा ने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह नगर के मोहल्ला शहबाजपुर पुलिस चौकी के पास बाला जी बीज भंडार पर पहुंचे तो पता चला बालाजी बीज भंडार की दुकान को राजा मिश्रा पुत्र कैलाश चंद्र मिश्रा निवासी ग्राम टोटपुर करसरी दुकान का संचालन करता है उसे किसानों से जानकारी मिली कि उपरोक्त बालाजी बीज भंडार की दुकान पर भारी मात्रा में सीवेज एग्रीसीड कंपनी के नकली लेवल तथा घटिया बीज पैक करके असली सीवेज एग्रीसीड कंपनी के नाम पर बेचा जा रहा है।

प्रार्थी ने जब दुकान के अंदर उसने का प्रयास किया तो राजा मिश्रा उसे पर बिगड़ गया और उसने उसे दुकान पर ही मारपीट कर सरेआम घायल कर दिया।

पीड़ित कपिल अरोड़ा के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने उपरोक्त आरोपी बालाजी बीज भंडार का संचालन कर रहे राजा मिश्रा पुत्र कैलाश चंद मिश्रा के विरुद्ध अपराध संख्या 41 धारा 115/2,352,351/3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Budaun News: मंडलायुक्त ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण

UP News-एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात अपराधी रिहान अंसारी

Sahaswan news :- गर्मी ऋतु से पूर्व बेहतर विद्युत आपूर्ति हेतू सभी किसान अपने ट्यूबवेलों पर कैपेसिटर लगवा ले : उपखंड अधिकारी –  विपिन कुमार गुप्ता

Sahaswan news: ना हॉलमार्क,न रजिस्ट्रेशन सहसवान में सर्राफा कारोबार में मनमानी, ग्राहक हो रहे शोषण का शिकार

Badaun news :- आंख के ऑपरेशन में चिकित्सक की लापरवाही के चलते एक वृद्ध की अस्पताल में हुई दर्दनाक मौत

Sahaswan news :- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दंपति का दो वर्ष पूर्व हुआ था विवाह* #विवाहिता ने पति सहित आठ लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट कराई दर्ज

Leave a Reply

error: Content is protected !!