Ajit Pawar Plane Crash LIVE: बारामती: महाराष्ट्र के बारामती जिले में बहुत बड़ा हादसा हुआ है। यहां राज्य के डिप्टी CM और NCP के प्रमुख अजित पवार का विमान क्रैश हो गया है। इस विमान क्रैश में अजित पवार का निधन हो गया है। PTI के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। DGCA ने इस विमान क्रैश में सभी 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इस घटना ने महाराष्ट्र की सियासत में हड़कंप मचा दिया है।
मायावती ने अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया
यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मायावती ने कहा, “महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेताओं में से एक नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के नेता श्री अजित पवार जी का आज बारामती में विमान हादसा में हुई मौत अति-दुखद। उनके परिवार तथा उनकी पार्टी के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।”
पीएम मोदी ने अजित पवार के निधन पर दुख जताया
पीएम मोदी ने अजित पवार के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद विमान हादसे से मैं बहुत स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। इस गहन शोक की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और साहस प्रदान करने के लिए मैं प्रार्थना करता हूं।”
पीएम मोदी ने कहा, “श्री अजीत पवार जी जननेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव था। महाराष्ट्र की जनता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले एक कर्मठ व्यक्ति के रूप में उनका व्यापक सम्मान था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों एवं वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी सराहनीय था। उनका असामयिक निधन अत्यंत स्तब्ध और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, “अजित पवार के अचानक निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध हूं! महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और उनके सहयात्रियों की आज सुबह बारामती में एक भयावह विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई है, और मुझे गहरा शोक का अनुभव हो रहा है। उनके परिवार, उनके चाचा शरद पवार जी सहित, और स्वर्गीय अजित जी के सभी मित्रों और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इस घटना की उचित जांच होनी चाहिए।”
कैसे हुआ हादसा? विमान हादसे से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई
घटना का समय: आज सुबह (28 जनवरी, 2026) लगभग 8:45 बजे।स्थान: बारामती एयरपोर्ट, पुणे जिला, महाराष्ट्र।विमान का प्रकार: निजी चार्टर प्लेन।मुख्य यात्री: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार इस विमान में सवार थे।
घटनाक्रम और वर्तमान स्थिति
दुर्घटना का कारण: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान मुंबई से बारामती की ओर जा रहा था। लैंडिंग के समय तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट ने नियंत्रण खो दिया, जिससे विमान रनवे से फिसल गया और उसमें आग लग गई।ताजा रिपोर्ट: वर्तमान में स्थिति अत्यंत गंभीर है। अपुष्ट खबरों के अनुसार, इस हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनके साथ सवार 3 अन्य लोगों की मृत्यु की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन या राज्य सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।राहत कार्य: स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं। एयरपोर्ट के चारों ओर सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है और फिलहाल हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रोक दी गई हैं।
प्रेस के लिए महत्वपूर्ण बिंदु
* यात्रा का उद्देश्य: अजित पवार आगामी जिला परिषद चुनावों के प्रचार के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे।
* जांच के आदेश: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।
* आधिकारिक प्रतिक्रिया: राज्य मंत्रिमंडल की एक आपातकालीन बैठक बुलाई जा सकती है।

