अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- अंतिम पंचवर्षीय योजना वर्ष 2021/26 की संभावित अंतिम क्षेत्र पंचायत बोर्ड सहसवान की बैठक 21 जनवरी को

On: January 20, 2026 8:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*अंतिम पंचवर्षीय योजना वर्ष 2021/26 की संभावित अंतिम क्षेत्र पंचायत बोर्ड सहसवान की बैठक 21 जनवरी को*

#बैठक में केंद्र सरकार की बीबी राम जी योजना, जल संरक्षण वाटर रिचार्जिंग सहित कई अहम मुद्दों पर सदस्यों के साथ होगी चर्चा#

*क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को 11:00 बजे*

“बैठक में नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्य के हंगामा करने के मिले संकेत”

सहसवान (बदायूं) खंड विकास अधिकारी सहसवान सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया प्रमुख क्षेत्र पंचायत सहसवान से हुई सहमति के उपरांत पंचवर्षीय योजना वर्ष 2021/ 26 की अंतिम क्षेत्र पंचायत बोर्ड सदस्यों की बैठक 21 जनवरी दिन बुधवार को प्रातः 11:00 बजे विकासखंड कार्यालय मुख्यालय पर प्रमुख क्षेत्र पंचायत की अध्यक्षता में आयोजित होगी!

बैठक में आमंत्रित सदस्यों को बैठक के भेजे गए एजेंडा में बताया गया की बैठक के दौरान गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, केंद्र सरकार की नई योजना बीबी रामजी तथा सामुदायिक शौचालय/स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) नमामि गंगे एवं ओडीएस कार्यक्रम, पंचम राज्य वित्त योजना एवं 15वें केंद्रीय वित्त आयोग, पंचायत राज विभाग ऑपरेशन कायाकल्प/शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों पर विचार स्वास्थ्य विभाग/पशु चिकित्सा विभाग के कार्यक्रमों योजनाओं पर विचार एवं चर्चा के अलावा कृषि सहकारिता संबंधी कार्यक्रम, बाल विकास पुष्टाहार कार्यक्रम , विभिन्न पेंशन योजना एवं समाज कल्याण की अन्य योजनाओं पर चर्चा करते हुए विचार विमर्श किया जाएगा।

चर्चा है पंचवर्षीय योजना वर्ष 2021 /26 के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत सदस्य की कार्य प्रणाली से नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्य बैठक में नाराजगी को लेकर कर सकते हैं हंगामा! नाराज सदस्यों का कहना है की पंचवर्षीय योजना के तहत क्षेत्र पंचायत प्रमुख ने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए कोई महत्व नहीं दिया साथ ही ग्राम पंचायत में बनवाए गए सामुदायिक शौचालय हैंडोवर टेकओवर ना होने से 90% शौचालय जर्जर अवस्था में तथा अधिकांश शीतल पेयजल पेयजल प्याऊ भी खराब पड़े हैं जिससे क्षेत्र की जनता को उपरोक्त दोनों योजनाओं से क्षेत्र की जनता मिलने वाले लाभ से वंचित हो रही है क्षेत्र की जनता को उपरोक्त दोनों योजनाओं का वास्तविक रूप में लाभ न मिलने से नाराजगी होना स्वाभाविक है ऐसा क्षेत्र पंचायत सदस्यों का मानना है। नाम न छापने की शर्त पर कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बताया कि अगर बैठक में उन्हें मौका मिला तो वह क्षेत्र के मुद्दों को प्रमुखता के साथ बैठक में उठाएंगे। चर्चा है पंचवर्षीय योजना वर्ष 2021 /26 सत्र की 21 जनवरी दिन बुधवार को क्षेत्र पंचायत प्रमुख कीर्ति यादव द्वारा बोर्ड सदस्यों की बुलाई गई बैठक अंतिम बैठक भी हो सकती है जिसकी संभावनाएं प्रबल हो रही है!

खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार ने क्षेत्र पंचायत सहसवान के सम्मानित बोर्ड सदस्यों से अनुरोध किया है कि वह 21 जनवरी दिन बुधवार को प्रातः 11:00 बजे विकासखंड मुख्यालय पर होने वाली बोर्ड की बैठक में सहभागिता सुनिश्चित करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!