वेदांता ग्लोबल स्कूल ढवारसी में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन।
Amroha news जनपद अमरोहा के तहसील हसनपुर के वेदांता ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ
तीसरे दिन ऊंची कूद में निक्की गिरी ,और 200 मीटर की दौड़ में –विदिशा त्यागी

100 मीटर कीदौड़ में वंशिका त्यागी
डिस्कस थ्रो में अरमान
लंबी कूद में अनुज कुमार
रिले दौड़ में तुषार कुमार
कावेरी हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान में रहे छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य अरुण कुमार शर्मा ने मेडल और पुरस्कार देकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया
Amroha news:वेदांता ग्लोबल स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन
विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार त्यागी ने कहा कि खेल भविष्य में बहुत ही जरूरी है क्योंकि खेल से स्वास्थ्य और दिमाग में वृद्धि होती है जिससे आने वाले भविष्य में बच्चों के लिए तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं कठिन परिश्रम से बच्चे अपनी मंजिल तक पहुंच जाते है ।
पीटीआई शिक्षक सोमपाल सिंह ने प्रतियोगिताओं में सहयोग देने के लिए अपने साथी शिक्षकों का आभार प्रकट किया ।
Amroha News- शीतलहर बढ़ने पर कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, जानें
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विवेक त्यागी, मास्टर हुकम सिंह ,शेखर त्यागी, नरदेव कश्यप, अमित त्यागी ,मास्टर विक्रांत सिंह, सुश्री अंजलि सैनी, श्रीमती सुजाता सिद्ध ,रश्मि सिंह ,पारुल ,अंशुल चाहल आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

