अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

प्रदेश में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम युवाओं को बना रहा है आत्मनिर्भर

On: November 11, 2025 8:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---

प्रदेश में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम युवाओं को बना रहा है आत्मनिर्भर

बदायूँ। देश के प्रधानमंत्री ने युवाओं को स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आरम्भ किया है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना केंद्र सरकार द्वारा देश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए शुरू की गयी है। इस योजना के अंतर्गत देश के बेरोजगार युवाओं को अपना खुद का रोजगार प्रारम्भ करने के लिए निर्माण क्षेत्र में अधिकतम 50 लाख रूपये तक एवं सेवा क्षेत्र / व्यापार के चिन्हित तथा चयनित क्षेत्र के लिए अधिकतम रू020 लाख तक की लागत की परियोजनाओं की स्थापना हेतु ऋण उपलब्ध कराते हुए युवाओं को रोजगार से जोडा जा रहा है। इस योजना का लाभ प्रदेश के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के युवा उठा सकते हैं।पीएमईजीपी योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को लोन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु केन्द्रं सरकार विशेष बल दे रही है।

इस योजना के तहत प्रदेश के जो इच्छुक लाभार्थी अपना रोजगार आरम्भ करने के लिए लोन प्राप्त करना चाहते है तो उन्हें पी०एम०ई०जी०पी० ऋण स्कीम के तहत आवेदन करना होगा।तभी वह इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के तहत आवेदन करने की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। वह अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकते है। सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत किसी भी संस्थान को पीएमईजीपी के तहत सहायता के लिए पात्र माना जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति पी०एम०ई०जी०पी० योजना के तहत लोन लेते है तो उसे उसी वर्ग के अनुसार लोन की राशि पर सब्सिडी भी दी जाती है।इस योजना का मुख्य उद्देश्य देशभर के युवाओं को गैर कृषि क्षेत्र में सूक्ष्म उपक्रमों की स्थापना के जरिए रोजगार के अवसर प्रदान।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!