अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत; रिश्तेदारी में जा रहे थे दोनों

On: November 10, 2025 8:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत; रिश्तेदारी में जा रहे थे दोनों

बदायूं।सहसवान-बिसौली मार्ग पर सुल्तानपुर के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में बेटे की मौके पर तो पिता की सैफई ले जाते समय मौत हो गई।वह बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव रिसौली के रहने थे।हादसे के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया।गांव रिसौली निवासी धर्मेंद्र वाल्मीकि (47 वर्ष) अपने बेटे अजय कुमार (18 वर्ष) के साथ बाइक से भांजे की गोदभराई में शामिल होने सहसवान जा रहे थे। मृतक के दूसरे बेटे अनिल कुमार ने बताया कि उनके फुफेरे भाई की गोदभराई की रस्म सहसवान में थी। पिता व छोटा भाई बाइक से वहां जाने को घर से गए थे।

शनिवार शाम सहसवान-बिसौली मार्ग पर सुल्तानपुर गांव के पास उनकी बाइक को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी,जिससे अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।उनके पिता को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया।परिवार के लोग उनको इलाज के लिए ले जा रहे थे।रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। पिता-पुत्र की मौत की सूचना पर परिवार व रिश्तेदारी में मातम छा गया।पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार को पिता-पुत्र के शव घर पहुंचे तो परिजन बिलख उठे। उधर, पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा करा लिया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!