अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ग्रामीणों पर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में 14 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

On: November 9, 2025 6:45 AM
Follow Us:
---Advertisement---

ग्रामीणों पर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में 14 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

सहसवान।खेत पर जा रहे ग्रामीणों पर बसौलिया गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।हमले में आठ लोग घायल हो गए।इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष के शिकायती पत्र पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिठौलिया पुख्ता निवासी भूदेव पुत्र रोशन का कहना है कि उनकी और उनके गांव के अन्य लोगों की जमीन गंगा द्वारा किए गए कटान के चलते गंगा के उस पार पहुंच गई है।छह नवंबर की शाम करीब चार बजे वह लोग अपने खेत पर जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बसौलिया गांव के लोगों ने धारदार हथियारों और लाठी डंडों से हमला कर दिया।हमले में पूरन,भूदेव,कल्यान सिंह,गिरधारी,चरन सिंह,सूरजपाल और होडिल घायल हो गए। घायलों में होडिल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।शनिवार को भूदेव ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया।

पुलिस ने शिकायती पत्र पर लड्डन, मुनीश, राहत, जाहिद पुत्रगण शाहिद, अब्दुल पुत्र वासिद, वाकिर अली, जाकिर अली,जाबिर अली,अबरार,इसरार, इकरार पुत्रगण इल्यास, खुर्शीद अली, पप्पू पुत्रगण इदरीस और सादिक अली पुत्र इशरत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!