अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दरोगा पर पशुप्रेमी के थप्पड़ मारने का आरोप, सीओ करेंगे मामले की जांच..

On: November 6, 2025 12:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दरोगा पर पशुप्रेमी के थप्पड़ मारने का आरोप, सीओ करेंगे मामले की जांच..

उझानी।पशु प्रेमी सामाजिक कार्यकर्ता प्रखर अग्रवाल ने जीआरपी के दरोगा पर अभद्रता करने और थप्पड़ मार देने का आरोप लगाया है।उनकी शिकायत पर जीआरपी के एसपी ने सीओ को जांच सौंप दी है।

कस्बे के श्रीनारायणगंज मोहल्ला निवासी प्रखर अग्रवाल ने बताया कि वह मंगलवार रात करीब नौ बजे रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचे।प्लेटफॉर्म टिकट भी उनके पास था।उसी दौरान जीआरपी के एक दरोगा उनके पास आए और अभद्रता करने लगे।आरोप है कि उनसे गाली-गलौज भी की गई।उन्होंने अभद्रता किए जाने की वजह पूछी तो आरोपी दरोगा ने थप्पड़ मार दिया।पशु प्रेमी समेत उनके पास खड़े युवकों इस दौरान दरोगा को समझाने की कोशिश भी की। प्रखर ने रात में ही दरोगा की शिकायत जीआरपी के एसपी मुरादाबाद को भेज दी।एसपी ने सीओ को पूरे मामले की जांच सौंप दी है।वहीं दरोगा ने किसी से अभद्रता करने इंकार किया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply