अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भतीजी की शादी में चाचा ने दी जान, पत्नी की इस बात से आहत होकर फंदे से लटका,

On: November 3, 2025 9:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---

भतीजी की शादी में चाचा ने दी जान, पत्नी की इस बात से आहत होकर फंदे से लटका,

मातम में बदलीं शादी की खुशियां

बिसौली में एक ग्रामीण ने अपनी भतीजी की शादी के समय आत्महत्या कर ली। वह अपनी पत्नी के शादी में शामिल न होने से आहत था।उसकी मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं

बदायूं।बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनावर निवासी धर्मेंद्र (45 वर्ष) का शव उसके ही कमरे में फंदे से लटका मिला।रविवार को उसकी भतीजी की बरात आई थी।परिवार के लोग वहां व्यस्त थे।जब वह काफी समय तक शादी समारोह में दिखाई नहीं दिया।परिवार के लोगों ने घर में उसके कमरे में जाकर देखा तो दंग रह गए। शव देख परिजनों की चीख निकल गई।शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र के चार बेटियां व एक बेटा है।एक बेटी की शादी हो चुकी है। कई महीनों से उसका पत्नी से विवाद चल रहा है।करीब दो महीने से पत्नी अपने मायके में रह रही है। कई बार उसको बुलाने गया लेकिन वह नहीं आई। रविवार को भतीजी की शादी थी। बरात आई थी।धर्मेंद्र ने शादी में आने के लिए अपनी पत्नी को कई बार कॉल किया,लेकिन पत्नी ने साफ मना कर दिया।इससे धर्मेंद्र परेशान था।

बेटी की विदाई के बाद पुलिस को दी सूचना:- परिवार के साथ ही सभी रिश्तेदार घर पर आए थे। जो भी देख रहा था, उसकी पत्नी के बारे में पूछ रहा था। इसी बात से परेशान होकर वह उस समय अपने कमरे में आ गया,जब लोग जयमाल आदि के कार्यक्रम में व्यस्त थे।परिवार के लोग शादी संपन्न करा रहे थे।भांवर पड़ने के समय परिजनों ने धर्मेंद्र को तलाश किया तो उसका शव कमरे में लटका देख होश उड़ गए।परिजनों ने जल्दी-जल्दी बेटी की विदा की और फिर घटना के बारे में लोगों को बताया। बाद में पुलिस को सूचना दी।जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply