अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ASEAN प्लस रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेने मलेशिया जाएंगे Rajnath Singh , आतंकवाद के मुद्दे पर रखेंगे बात

On: October 30, 2025 8:42 AM
Follow Us:
Rajnath Singh
---Advertisement---

नई दिल्ली। Rajnath Singh मलेशिया में आसियान प्लस वन देशों के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन के दौरान दक्षिण पूर्व एशिया के कुछ देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा और रणनीतिक हित के मसलों पर चर्चा करेंगे।

भारत करेगा यूएनटीसीसी सम्मेलन की मेजबानी, Rajnath Singh होंगे शामिल

कुआलालंपुर में 31 अक्टूबर और एक नवंबर को होनेवाली इस बैठक में रक्षामंत्री आसियान देशों और उसके कुछ वार्ता साझेदारों के एक समूह की बैठक में भी भाग लेंगे। इस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा की उभरती स्थितियों पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।

Rajnath Singh  भारत किन मुद्दों पर देगा जोर

रक्षा मंत्रालय के अनुसार शनिवार को होने वाली आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम-प्लस) में आतंकवाद के खतरे सहित प्रमुख सुरक्षा चुनौतियों से निपटने पर राजनाथ सिंह भारत के नजरिए को रखेंगे। आसियान समूह के देश भारत के क्षेत्रीय पड़ोसी होने के साथ-साथ अहम व्यापारिक साझेदार हैं।

साथ ही एशिया प्रशांत क्षेत्र के समुद्री इलाके की सुरक्षा तथा व्यापार आवागमन पर भारत समेत इन देशों के गहरे हित जुड़े हैं। एडीएमएम-प्लस एक मंच है जिसमें 11 देशों का आसियान और उसके आठ वार्ता साझेदार भारत, चीन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, रूस और अमेरिका शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BSNL का सबसे बड़ा धमाका: मात्र 1 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी, 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग!

Amroha News-आजादी के बाद चकनवाला गांव को पहली बार मिला पक्का पुल, विधायक राजीव तरारा ने पूरा किया दशकों पुराना सपना

Homeopathy News: विश्व होम्योपैथी दिवस आज। विश्व होम्योपैथी दिवस 10 अप्रैल 2026 पर जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अमोल गुप्ता से खास बातचीत पर आधारित।

UP Final Voter List 2026 : यूपी में दो करोड़ पांच लाख वोटर्स के कट गए नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

Gold Silver Price: गिरे सोने-चांदी के भाव, जानें दिल्ली-मुंबई में आज क्या है 24K गोल्ड का रेट

West-bengal-‘महिलाओं को हर महीने 3000, बंगाल के लिए BJP ने मेनिफेस्टो में किए ऐसे वादे कि उड़ गई विरोधियों की नींद

Leave a Reply