अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं से अपहृत लकड़ी व्यापारी मुंबई में मिला, बदमाशों ने मांगी थी 50 लाख रुपये की फिरौती; वीडियो हुआ वायरल

On: October 25, 2025 7:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं से अपहृत लकड़ी व्यापारी मुंबई में मिला, बदमाशों ने मांगी थी 50 लाख रुपये की फिरौती; वीडियो हुआ वायरल

बदायूं।थाना अलापुर क्षेत्र के कस्बा ककराला निवासी लकड़ी व्यापारी मुनीर के अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने व्यापारी को महाराष्ट्र के मुंबई सेंट्रल से शुक्रवार देर रात अपनी अभिरक्षा में ले लिया।पुलिस टीमों ने अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले कुछ आरोपियों को भी हिरासत में लिया है।फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।माना जा रहा है।कि शनिवार को पूरे प्रकरण का खुलासा किया जा सकता है।

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि 22 अक्तूबर को ककराला निवासी तसवीर हसन ने थाना अलापुर में तहरीर देकर बताया था कि उनके 40 वर्षीय पुत्र मुनीर को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने लकड़ी खरीदने के बहाने ग्राम बेहटा डम्बरनगर की तरफ बुलाया था। वहां से उसका अपहरण कर ले गए।अपहरण कर्ताओं ने व्यापारी को छोड़ने के बदले 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

संदिग्धों से पुलिस कर रही पूछताछ:-एसएसपी ने बताया कि अपहृत व्यापारी की बरामदगी के लिए चार विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं। लगातार निगरानी और प्रयासों के बाद शुक्रवार देर रात पुलिस टीम ने व्यापारी मुनीर उर्फ छोटा को महाराष्ट्र के मुंबई सेंट्रल क्षेत्र से सकुशल अपनी अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) विजयेंद्र द्विवेदी ने बताया कि अपहृत व्यापारी पूरी तरह सुरक्षित है।टीम उन्हें घर लाने के लिए मुंबई से रवाना हो चुकी है।उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं,जिसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा।
व्यापारी का वीडियो हुआ वायरल:‌-अपहरण किए गए व्यापारी का एक वीडियो शुक्रवार को उसके परिजनों को आरोपियों ने भेजा था। उसमें व्यापारी एक कार के अंदर बैंठा था और उसके हाथ बंधे हुए थे।अपहरणकर्ता उससे बात भी कर रहे थे। इसके अलावा एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल है,जिसमें फिरौती की रकम लेनदेन की बात तय की जा रही है।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!