बदायूँ में घनी बस्ती के बीच गैस रिफिलिंग करते समय कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने शुरू की जांच।
बदायूं।हजरतपुर कस्बा में शनिवार को गैस रिफिलिंग करते समय कार में आग लग गई।आग की लपटें उठीं तो भगदड़ मच गई। जैसे-तैसे लोगों ने आग पर काबू पा लिया।लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।स्थानीय लोगों ने बताया कि घनी बस्ती में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की जा रही थी।

कुछ दूरी पर था पैट्रोल पंप:-जिस जगह पर कार में आग लगी वहां बस्ती के साथ ही पेट्रोल पंप भी है।आग की लपटें देख पैट्रोल पंप के कर्मचारी भी सतर्क हो गए और उन्होंने आग बुझाने के इंतजाम कर लिए।लेकिन गनीमत रही कि आग पंप तक नहीं पहुंची और लोगों ने उस पर काबू पा लिया।इसमें कार स्वामी का भारी नुकसान हो गया।सिलिंडर फटा तो भाग निकले लोग:-आग बुझा रहे लोग बाल-बाल बच गए।अचानक सिलिंडर फटा तो लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान झब्बू लाल भी बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि आग इतनी तेज थी कि बुझाने की हिम्मत ही कोई नहीं पा रहा था। फिर लोगों ने रेत, पानी डालकर आग बुझा ली लेकिन कार पूरी तरह से जल गई है।

