अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

श्रीमहर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा बड़े हर्ष उल्लास एवं उमंग के साथ नगर में निकाली गई

On: October 16, 2025 7:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

श्री महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा बड़े हर्ष उल्लास एवं उमंग के साथ नगर में निकाली गई 

शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों की दोनों और भारी भीड़ जमा

भक्तजनों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

सहसवान (बदायूं) श्री महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव कमेटी के तत्वाधान में आदि कवि त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा दर्जनों आकर्षक झांकियां काली अखाड़ा बैंडबाजा के अलावा के साथ,मनमोहक कलाकारों द्धारा की गई कलाओं के साथ नगर के मोहल्ला अकबराबाद से प्रारंभ हुई शोभायात्रा नगर के मोहल्ला नयागंज जहांगीराबाद चौराहा नयागंज मोहल्ला नवादा बाजार विल्सनगंज सरसोता रोड चौधरी मोहल्ला पठान टोला के बाद मोहल्ला नीची निरोर पर जाकर मध्य रात्रि विसर्जित हो गई।

शोभायात्रा में सर्वप्रथम श्री महर्षि वाल्मीकि भगवान शिव पार्वती भारत माता बजरंगबली बालाजी महाराज नरमुंड डाले मां भगवती काली सहित अनेक आकर्षक झांकियां शामिल थी शोभायात्रा में अनेक मां काली का रौद्र रूप रखे हुए कलाकार अखाड़े के साथ अपनी कलाओं का प्रदर्शन कर रहे थे।वही शोभायात्रा में नाना प्रकार के रूप रखे हुए कलाकार भी लोगों का अपनी कला के माध्यम से मनमोह रहे थे उपरोक्त कलाकारों के साथ भक्तजनों में सेल्फी लेने की होड भी मची रही लोगों ने जमकर सेल्फी ली जहां-जहां से शोभायात्रा का आगमन हुआ वहां सड़कों के दोनों ओर छतों पर हजारों की तादाद मे लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा को और आकर्षक बना दिया।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस क्षेत्र अधिकारी प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ चल रहे थे।वही शोभायात्रा में अध्यक्ष सुनील उर्फ शालू वाल्मीकि राजीव वाल्मीकि रवि कुमार वाल्मीकि अमन कुमार वाल्मीकि शिव चौधरी विक्की संजय कुमार वाल्मीकि सत्यवीर वाल्मीकि आकाश वाल्मीकि संजय वाल्मीकि रविंद्र कुमार वाल्मीकि राजीव कुमार वाल्मीकि नीरज वाल्मीकि सुभाष मुखर्जी हरीश लाल लालाराम वाल्मीकि अतुल फौजी सहित भारी तादाद मे संभ्रांत लोग साथ चल रहे थे।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply