कूटरचित दस्तावेज तैयार कर किया गोलमाल:-रजिस्ट्रेशन में दो सदस्य मोहम्मद वली खां व मोहम्मद यूनिस खां बनाए गए। शमीम खान ने अपनी पत्नी बख्तावर जहां को उपाध्यक्ष बनाते हुए फर्जी संस्था एकाधिकार घोषित कर लिया। शमीम खान और बख्तावर जहां ने जमीन किसी नाम से एवं रजिस्ट्रेशन किसी नाम से, फीस कार्ड किसी नाम से एवं उपस्थिति पार्टी का किसी नाम से फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर हेरफेर करते हुए वास्तविक संस्था की रकम का गोलमाल कर लिया।
फर्जी संस्था पर दो बार अलग-अलग वित्तीय वर्षों में विधायक निधि से रुपये प्राप्त कर गबन कर लिया। जमीन दानदाताओं के परिवारीजन एवं अन्य कोई अवैध कार्यों का विरोध करता तो वह उसके खिलाफ मुकदमा लिखाने की धमकी देकर शांत कर दिया गया था।
इन पर दर्ज हुआ मुकदमा:-तहसीलदार ने टीम गठित कर मामले की जांच कराई।जिसमें साफ कहा गया कि संस्था में हेरफेर किया गया है।25 अगस्त तहसीलदार बिसौली ने थाना प्रभारी वजीरगंज को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वह न्यायालय की शरण में गए।कोर्ट के आदेश के बाद वजीरगंज पुलिस ने मोहम्मद शमीम खान, बख्तावर जहां व तत्कालीन सहायक रजिस्ट्रार फर्म सोसायटी तथा चिट्स बरेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी