PM Modi दीपावली से पहले हरियाणा का दौरा कर सकते हैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें आमंत्रित किया है और सरकार के एक साल के फैसलों की जानकारी दी। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये मासिक मिलेंगे। भाजपा सरकार इस कार्यकाल में 90 चुनावी वादे पूरे करने का प्रयास कर रही है।
‘बंधकों की रिहाई का संकेत महत्वपूर्ण कदम’, गाजा पीस डील पर PM Modi ने की ट्रंप की तारीफ
PM Modi : नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर उन्हें हरियाणा आने का निमंत्रण दिया है
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर उन्हें हरियाणा आने का निमंत्रण दिया है।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को हरियाणा सरकार द्वारा एक साल के कार्यकाल के दौरान लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की भी जानकारी दी। साथ ही अवगत कराया कि महिलाओं को 2100 रुपये मासिक देने वाली दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर दी गई है।

