मूसाझाग पुलिस ने भगाया तो कीटनाशक पीकर एसएसपी दफ्तर पहुंच गया युवक..
बदायूं।अपनी शिकायत लेकर बुधवार करीब 12 बजे थाना मूसाझाग क्षेत्र के गुलड़िया वार्ड नंबर 10 निवासी अर्पित उर्फ भोला पुत्र बाबू सिंह एसएसपी ऑफिस पहुंचा।उसका प्रार्थना पत्र पढ़कर ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों ने उसे सिविल लाइंस पुलिस को सौंप दिया। प्रार्थनापत्र में लिखा था कि मूसाझाग पुलिस द्धारा परेशान किए जाने के कारण उसने मंगलवार रात में जहरीला पदार्थ खा लिया है। सिविल लाइंस पुलिस ने उसे तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत सामान्य है।

युवक जिस मामले की शिकायत लेकर पहुंचा था उस मारपीट के मामले में मूसाझाग थाने में रिपोर्ट दर्ज है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने की बात कहकर उसको कार्रवाई से भी अवगत करा दिया था।इसके बाद भी उसने रात में किसी समय कीटनाशक पीने की बात कही है।उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

