अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-श्री रामलीला महोत्सव कार्यक्रम 18 सितंबर से 3 अक्टूबर तक * #महोत्सव के दौरान कई शोभा यात्राए एवं 26 सितंबर को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम बारात शोभायात्रा#

On: September 13, 2025 8:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*श्री रामलीला महोत्सव कार्यक्रम 18 सितंबर से 3 अक्टूबर तक *
#महोत्सव के दौरान कई शोभा यात्राए एवं 26 सितंबर को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम बारात शोभायात्रा#
“श्री रामलीला महोत्सव एक पखवाड़ा तक मनाया जाएगा तथा सोलहवें दिन भव्य विशाल दुर्गा जागरण कार्यक्रम होगा सम्पन्न”
सहसवान (बदायूं) नगर में एक शताब्दी पूर्व से चले आ रहे श्री रामलीला महोत्सव कार्यक्रम नगर के प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के मैदान पर एक पखवाड़ा तक मनाया जाएगा महोत्सव कार्यक्रम समापन के तीन अक्टूबर को बरेली की राजीव एंड पार्टी द्वारा एक विशाल भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया जाएगा तथा 26 सितंबर दिन शुक्रवार को 5:30 बजे से नगर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री भगवान रामचंद्र जी की विशाल बारात शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक नगर में एक पखवाड़ा तक चलने वाली श्री रामलीला महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के प्रमुख संस्कृत महाविद्यालय के मैदान पर 18 सितंबर को 7:30 बजे आईएएस/उप जिलाधिकारी साई आश्रित शाखमुरी द्वारा भव्य उद्घघाटन किया जाएगा इससे पूर्व 18 सितंबर दिन बृहस्पतिवार को श्री भगवान गणेश का श्री रामलीला महोत्सव स्थल पर गणेश पूजन एवं हवन पूरे विधि विधान से संपन्न कराया जाएगा 18 सितंबर को थी रात्रि 8:00 बजे से नगर के मोहल्ला नयागंज निवासी हरिओम गुरु जी द्वारा शिव विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा 19 सितंबर दिन शुक्रवार को भगवान श्री गणेश शोभा यात्रा बैंड बाजे एवं कई अखाड़े के साथ नगर के पूर्व में निर्धारित मार्गो से होकर अपराह्न 2:00 बजे से कार्यक्रम स्थल से निकाली जाएगी। तत्पश्चात 26 सितंबर दिन शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री भगवान रामचंद्र जी की बारात भव्य शोभा यात्रा सायं 5:00 बजे से नगर के अलग-अलग मोहल्लो से निकाली गई झांकी एवं काली अखाड़ा छोटी शोभा यात्राओं को विशाल शोभा यात्रा में शामिल होकर नगर के मोहल्ला नयागंज जहांगीराबाद चौराहे से निकाली जाएगी।
2 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को विजयदशमी दशहरा दिवस को रावण वध राजतिलक पुरस्कार वितरण के साथ रामलीला महोत्सव कार्यक्रम का समापन हो जाएगा ।
तथा कार्यक्रम समापन के बाद 3 अक्टूबर को प्रमोट संस्कृत महाविद्यालय के मैदान पर बरेली की राजीव एंड पार्टी द्वारा रात्रि 8:00 बजे से 12:00 बजे तक भव्य विशाल दुर्गा जागरण का आयोजन किया जाएगा।
श्री रामलीला महोत्सव कमेटी महामंत्री आदर्श सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया की श्री रामलीला महोत्सव कार्यक्रम में आदर्श राधिका कृष्ण कला मंडल श्रीधाम वृंदावन मथुरा के कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा 18 सितंबर वर्ष 2025 से 2 अक्टूबर तक कमेटी के कलाकारों द्वारा दोपहर 2:00 बजे से 5:00 तक तरह रात्रि 8:00 बजे से 12:00 बजे तक रामलीला एवं धार्मिक नाटकों का आयोजन किया जाएगा तत्पश्चात 2 अक्टूबर को समय 5:00 बजे के लगभग रावण वध के साथ ही रात्रि में राजतिलक तथा पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!