बदायूं में विधायक के स्कूल से नकदी और चांदी की मूर्तियां चोरी, दो दुकानों को भी चोरों ने बनाया निशाना..
बदायूं में बिसौली के विधायक आशुतोष मौर्य के स्कूल समेत तीन अलग-अलग स्थानों से चोरों ने मंगलवार रात नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया।आज बुधवार सुबह पुलिस को चोरी की शिकायत मिली तो मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से हाथ-पांव फूल गए।पुलिस ने तीनों स्थानों पर पहुंचकर जांच की और जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। चोर सीसीटीवी फुटेज में भी दिखे हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है।

दो दुकानों को बनाया निशाना:-इसके बाद चोरों ने रुद्रांश खाद-बीज भंडार को निशाना बनाया। दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। यहां से 17500 रुपये नकद व बीज-दवाइयां चुरा ले गए। इसके बाद अनमोल चौधरी के आयुर्वेदिक दवाखाने का शटर तोड़कर चोरों ने करीब 12000 रुपये की नकदी व दवाइयां चोरी कर चोर निकल गए।आज बुधवार सुबह स्कूल में स्टाफ पहुंचा तो चोरी होने की जानकारी विधायक आशुतोष मौर्य समेत अन्य लोगों को दी।एक के बाद एक चोरी की घटनाएं सामने आईं।पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और घटना स्थल का मौका मुआयना की जल्द ही घटनाओं के खुलासे का आश्वासन दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।
सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह ने कहा कि चोरी की घटना का मामला सामने आया है।कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

