Samsung Galaxy A17 ने भारत में अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Galaxy A17 5G लॉन्च कर दिया है। सैमसंग का यह फोन तीन वेरिएंट में मार्केट में पेश किया गया है। इस फोन को भारत में 18999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है।
Apple iPhone 15 Pro Max का डिज़ाइन और परफॉर्मेंस मचा रहा मार्किट में धमाल
Samsung Galaxy A17 कीमत और सेल ऑफर्स
Samsung Galaxy A17 5G स्मार्टफोन को भारत में 18,999 रुपये की शुरुआत कीमत में लॉन्च किया गया है। यह 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। सैमसंग के इस फोन का दूसरा मॉडल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 20,499 रुपये है। फोन का तीसरा वेरिएंट 8GB और 256GB स्टोरेज के साथ 23,499 रुपये की कीमत में पेश किया गया है।

