शॉर्ट सर्किट से कमरे में लगी आग, घरेलू सामान समेत दो लाख रुपये की नकदी जलकर राख..
बदायूं के बालाजी नगर में किराये के मकान में रह रहे रामशरण के कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना आज बुधवार सुबह करीब 10.50 बजे की है।पीड़ित ने आग से घरेलू सामान व दो लाख की नकदी जलने से पांच लाख रुपये का नुकसान बताया।तहसील प्रशासन ने आग से नुकसान का आंकलन करते हुए रिपोर्ट भेज कर पीड़ित को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

मोहल्ले के लोगों ने बुझाई आग:-दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन जब तक गाड़ी के साथ कर्मचारी पहुंचे तब तक मोहल्ले के लोगों ने पाइप से पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया। आग से घरेलू सामान समेत लैपटॉप व करीब दो लाख रुपये की नकदी जल गई।
पीड़ित रामशरण ने बताया कि उन्होंने मकान बनाने को केसीसी कर ऋण लिया था। वह शहर में छोटा सा घर बनवाने वाले थे, लेकिन आग से परिवार के अरमान जलकर राख हो गए। उन्होंने लेखपाल व चौकी मंडी पुलिस को सूचना दी।लेखपाल सतेंद्र कुमार शाक्य ने पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आंकलन किया है। लेखपाल ने पीड़ित को मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

