अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आगामी त्योहारों व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नगर में आरपीएफ के साथ स्थानीय पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला 

On: August 26, 2025 8:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

आगामी त्योहारों व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नगर में आरपीएफ के साथ स्थानीय पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला 

पुलिस के फ्लैग मार्च से असमाजिक तत्वों में हड़कंप

सहसवान(बदायूं)आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए आज मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने आरपीएफ के साथ अपनी सतर्कता व मुस्तैदी का एहसास कराने के उद्देश्य नगर में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा व सेवा के लिए हमेशा तत्पर है,सीओ कर्मवीर सिंह व थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस आरपीएफ के सुरक्षा बलों व कमांडरों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।

जो शहबाजपुर छ: सडका से चलकर प्रमोद इंटर कॉलेज डार्लिंग रोड बिसौली बस स्टैंड तहसील रोड पठान टोला मीरा साहब अली अकबराबाद चौराहा बाजार विल्सनगंज, होते हुए वापस कोतवाली जाकर समाप्त हो गयाl कोतवाली प्रभारी ने बताया आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया है।और लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा व सेवा के लिए तत्पर है।पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।वहीं थाना प्रभारी ने कहा संभ्रांत लोग असमाजिक तत्वों की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना कोतवाली पुलिस को देखकर सहयोग प्रदान करें तथा पुलिस से अपनी मित्रता को मजबूती प्रदान करें।रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply