अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अपराधी प्रवृत्ति के लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट गाली-गलौज तथा जान से मार देने की दी धमकी

On: August 25, 2025 7:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अपराधी प्रवृत्ति के लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट गाली-गलौज तथा जान से मार देने की दी धमकी

पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने दो आरोपी सगे भाइयों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज

पुलिस ने पीड़ित दोनों भाइयों का चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

सहसवान (बदायूं) थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम मझोलरा निवासी हर्वेस पुत्र विजयपाल ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह भाई सुनवेश पुत्र विजयपाल के साथ घर में बैठा हुआ परिवार के विषय में चर्चा कर रहा था कि इसी बीच अपराधी प्रवृत्ति के ग्राम के ही हरनारायण पुत्र सरनाम, रुकुमपाल पुत्र हरनारायण चंद्रभान पुत्र हरनारायण निवासी ग्राम ने घर में घुसकर लाठी डंडों से जमकर मारपीट की तथा दोनों भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बीच बचाव करने आई मां ओमवती को भी जमकर पीटा शोर मचाए जाने पर पहुंचे परिजन तथा मोहल्लेवासी को देखकर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए हरबेस के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट अपराध संख्या 189 धारा 333,115/2, 352,351/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा घायलों को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply