किसान के सफेदा प्रजाति के ढाई सौ पेड़ों को अज्ञात लोगों ने नष्ट किया,पीड़ित किसान परेशान,
अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र,
सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम धापड़ निवासी पुत्तू लाल पुत्र कुबेर सिंह ने थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी भूमि पर सफेद प्रजाति के ढाई सौ पेड़ लगाए थे।जो बीती रात अज्ञात लोगों ने उपरोक्त सभी पेड़ों को काटकर जड़ से नष्ट कर दिया।पीड़ित पुत्तू लाल ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।पीड़ित पप्पू लाल पुलिस से दोषी लोगों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

