कांवड़ मार्गों पर ड्रोन से होगी निगरानी,छह हजार पुलिसकर्मी तैनात, बरेली रेंज में सुरक्षा चाक चौबंद:-डीआईजी
बरेली।सावन माह में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल संपन्न कराने के लिए बरेली परिक्षेत्र की पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।इस संबंध में डीआईजी अजय कुमार साहनी ने आज बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता कर तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर जनपदों को सुपर जोन, जोन, सेक्टर व सब-सेक्टर में विभाजित कर 6000 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है।

