अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नामीबिया में PM Modi का भव्य स्वागत, स्टेट हाउस में दी गई 21 बंदूकों की सलामी

On: July 9, 2025 5:59 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

विंडहोक । PM Modi बुधवार को नामीबिया की राजधानी विंडहोक पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी को औपचारिक स्वागत में 21 तोपों की सलामी दी गई। यह स्वागत समारोह उनके नामीबिया की एक दिवसीय यात्रा के दौरान आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत के दौरान किया गया।

PM Modi ने ब्रिक्स समिट में वैश्विक नेताओं से की मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा

अफ्रीकी राष्ट्र के राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। इसे लेकर PM Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि नामीबिया में भारतीय समुदाय भारत-नामीबिया की घनिष्ठ मित्रता को लेकर बेहद आशावादी है और विंडहोक में हुए विशेष स्वागत में यह झलकता है। मुझे अपने प्रवासी समुदाय पर खासकर जिस तरह से उन्होंने अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखा है, उस पर गर्व है।

PM Modi अपनी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में नामीबिया पहुंचे। होसे कुटाको इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका भव्य पारंपरिक स्वागत किया गया, जहां नामीबिया की इंटरनेशनल रिलेशंस एंड कोऑपरेशन मिनिस्टर सेल्मा अशीपाला-मुसावी ने उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह में स्थानीय संगीतकारों और नर्तकों ने प्रस्तुति दी तथा तालियों एवं जयकारों से गूंजते इस क्षण में प्रधानमंत्री भी कलाकारों के साथ शामिल हो गए।

यह प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया की पहली यात्रा है और पिछले 27 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह तीसरी यात्रा है। पीएम मोदी ने देश के संस्थापक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सैम नुजोमा को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत और नामीबिया के बीच लंबे समय से बहुत मजबूत संबंध रहे हैं और नई दिल्ली ने नामीबिया को उसकी स्वतंत्रता से बहुत पहले ही मान्यता दे दी थी। साथ ही 1946 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी इसका मुद्दा उठाया था।

PM Modi ने देश के संस्थापक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सैम नुजोमा को भी श्रद्धांजलि अर्पित की

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार मुख्यतः जस्ता और हीरा प्रसंस्करण जैसे खनिज संसाधनों में होता है। नामीबिया एक संसाधन समृद्ध देश है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!