ट्रैक्टर चालक से दिन-दहाड़े 72000 की लूट,मौकें पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी..
बदायूं।मेरठ राज्य मार्ग पर डीपी यादव महाविधालय के निकट ट्रैक्टर पर सवार होकर कल्टीवेटर लेने जा रहे ट्रैक्टर चालक के साथ बाइक पर सवार तीन लोगों ने 72000 की दिन-दहाड़े की लूट, मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को भेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा एक युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में घटना से क्षेत्र में हड़कंप पुलिस लुटेरों की तलाश में कर रही हैं।छापामारी पीड़ित की हालत नाजुक जिला चिकित्सालय रेफर मामला थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र का है।


