अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शीतकालीन राजकीय पक्षी सारस की दो दिवसीय गणना में 34 सारस पक्षी मोबाइल में कैद किए गए

On: December 18, 2025 7:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

शीतकालीन राजकीय पक्षी सारस की दो दिवसीय गणना में 34 सारस पक्षी मोबाइल में कैद किए गए

राजकीय पक्षी सारस की प्रदेश सरकार एक वर्ष में दो बार दो बार कराती हैं गणना 

क्षेत्रीय वन कर्मचारी टीमों के माध्यम से ग्रीष्मकालीन ,शीतकालीन करते हैं गणना

सहसवान (बदायूं) उत्तर प्रदेश सरकार द्धारा पक्षी सारस को राजकीय पक्षी का दर्जा दिए जाने के बाद सरकार द्वारा एक वर्ष में दो बार शीतकालीन ग्रीष्मकालीन 6 महीने के अंतर से सारस पक्षी की गणना कराई जाती है।

प्रभागीय निदेशक बदायूं के निर्देश पर सामाजिक वानिकी क्षेत्र कार्यालय सहसवान के अंतर्गत (जिसमें बिल्सी तहसील क्षेत्र भी शामिल है) वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया की क्षेत्र में राजकीय पक्षी सारस की दो दिवसीय गणना के लिए वन कर्मियों की दस टीमें लगाकर (प्रत्येक टीम में दो कर्मचारी) क्षेत्र में पक्षी सारस की गणना कराई गई जिसमें पक्षी सारस के अभ्यारण चिन्हित स्थल बिल्सी के ग्राम घंसौली सहसवान क्षेत्र के ग्राम नाधा, अश्लोर, बडेरिया, कुर्बानपुर, मुडारी सिदारपुर,आदि स्थानों पर पक्षी सारस अटखेलिया करते हुए टीम ने उन्हें जीपीआरएस के माध्यम से मोबाइल में कैद किए गए।

श्री त्यागी ने बताया की क्षेत्र में दो दिन चली पक्षी सारस गणना की रिपोर्ट जिला कार्यालय भेज दी गई है।उन्होंने बताया राजकीय पक्षी सारस एक वर्ष में दो बार शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन ऋतु के प्रारंभ में तालाब झील पोखर आदि स्थानों पर भ्रमण करते सुबह शाम देखे जा सकते हैं।यह समय पक्षी सारस का भ्रमण करने का पीक समय होता है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply