नेपाल के होटल में फंसे बदायूं के 23 श्रद्धालु, केंद्र सरकार से वापस लाने की लगाई गुहार..
बदायूं के जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता समेत 23 श्रद्धालु सात सितंबर को नेपाल गए थे। उनकी 11 सितंबर को वापसी होनी थी, लेकिन हिंसक प्रदर्शन के चलते ये लोग वहीं फंस गए हैं।सभी श्रद्धालु वहां के एक होटल में रुके हुए हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर केंद्र सरकार से वापस लाने की गुहार लगाई है।

श्रद्धालुओं ने बताया कि बाहर सड़कों पर उपद्रवी और फसादी घूम रहे हैं, जिससे होटल से निकलना असंभव हो गया है। श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों से फोन पर हुई वार्ता में यह भी बताया कि होटल के अंदर खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं एयरपोर्ट तक पहुंचने का कोई साधन नहीं बचा है। सभी लोग लगातार सरकार से अपील कर रहे हैं कि उन्हें तुरंत भारत वापस बुलाया जाए।

