अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नियमों का पालन न करने पर 20 लोगों के लाइसेंस व गाड़ियों के परमिट निरस्त:-एआरटीओ

On: July 24, 2025 1:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नियमों का पालन न करने पर 20 लोगों के लाइसेंस व गाड़ियों के परमिट निरस्त:-एआरटीओ

:बदायूं।जिले में पांच से अधिक बार 20 लोगों के चालान कटे। इसलिए इनकी गाड़ी का परमिट और लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।चालान के बाद जुर्माने की राशि जमा न करने की वजह से इन लोगों पर कार्रवाई की गई है।इससे पहले 10 लोगों के लाइसेंस निरस्त किए गए थे।

परिवहन विभाग के नियमों के अनुसार अगर कोई पांच बार गलती दोहराता और नियमों की अनदेखी करते हुए वाहन चलाता है तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाता है। जिले में जनवरी से जून तक 20 लोग के पांच बार चालान काट गए।चालान के बाद जुर्माने की धनराशि भी इन लोगों ने जमा नहीं की।ऐसे लोगों के लाइसेंस के साथ ही वाहनों के परमिट व पंजीकरण निरस्त कर दिए गए हैं।इसमें दो कार, दो लोडर और 16 बाइक सवार हैं।

नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की गई है।जिले में 20 ऐसे लोग हैं जिनके बार-बार चालान हुए हैं।ऐसे लोगों के वाहन पंजीकरण,परमिट व लाइसेंस निरस्त कर दिए गए है।यह कार्रवाई आगे भी की जाती रहेगी। -रामवचन गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply