अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिसौली में सांप को मारकर आग में जलाने बाले आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, आरोपी बोला- डस लेता तो कौन होता जिम्मेदार

On: June 10, 2023 4:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिसौली में सांप को मारकर आग में जलाने बाले आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, आरोपी बोला- डस लेता तो कौन होता जिम्मेदार

बदायूं। जिले का चूहा हत्याकांड प्रदेशभर में खूब सुर्खियों में रहा था। इसके बाद एक कुत्ते की हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब बिसौली में सांप को मारने का मामला सामने आया है। सांप को मारकर जलाने के प्रकरण में भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बिसौली के ईदगाह रोड पर एक लकड़ी की टाल में सांप घुस आया था, जिसे लोगों ने मारकर जला दिया। मामला जानकारी में आने के बाद विभोर शर्मा नाम के व्यक्ति ने वन विभाग को सूचना दी। वनकर्मी कृष्ण कुमार यादव मौके पर पहुंचे तो सांप को मारकर जलाने का कोई साक्ष्य नहीं मिला।

बिसौली

उत्तर प्रदेश डीफओ

पूर्व में भी जिले में चूहा,कुत्ता हत्याकांड में दर्ज हो चुके है मुकदमें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक यह स्वीकार कर रहा था कि उसने सांप को मारकर जला दिया है। वन विभाग की टीम ने आसपास के लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि जोएब पुत्र जाहिद निवासी ईदगाह रोड नई बस्ती ने ही घटना को अंजाम दिया है।

बिसौली का युवक बोला- डस लेता तो कौन जिम्मेदार होता 

वन विभाग की टीम ने आरोपी युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि सांप उसको डस लेता तो इसका जिम्मेदार कौन होता। इस वजह से उसने सांप को ही मार दिया। इसके बाद वनकर्मी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम की धारा 9 व 51 के तहत मुकदमा दर्ज किया।

इस संबंध में बिसौली कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला का कहना है कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं जिले में चूहा और कुत्ते की हत्या के बाद अब सांप को मारने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।बिसौलीबिसौली

सचिवालय

 

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

OPS International School में भव्यता एवं उल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Hasnpur news-गोकुलधाम कॉलोनी के लोगों ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

शैमफोर्ड स्कूल के बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाया श्री कृष्ण, जन्मोत्सव’

Amroha News : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया

sahaswan news :- फ्रोजन शोल्डर में समय पर उपचार जरूरी, योग व फिजियोथेरेपी से कंधे की गतिशीलता में सुधार संभव** **कंधे के दर्द और जकड़न को नजरअंदाज न करें : डॉ. अमोल गुप्ता**

sahaswan news :- न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार ने सहसवान तहसील का कार्यभार संभाला #न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार बृहस्पति शुक्रवार शनिवार को न्यायालय तहसीलदार मुकदमों की सुनवाई करेंगे#

Leave a Reply