अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूँ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई से 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण…..

On: April 29, 2026 8:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई से 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे का
लोकार्पण…..
गंगा एक्सप्रेस-वे से बदायूँ को मिलेगा विकास, कनेक्टिविटी और रोजगार का नया युग :- राजीव कुमार गुप्ता
घटपुरी इंटरचेंज पर , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया जाएगा


बदायूँ : मेरठ से प्रयागराज तक उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे के
29 अप्रैल को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम से पूर्व भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने मीडिया के से वार्ता करते हुए कहा कि मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के अवसर पर कल 29 अप्रैल को समय 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।


यह परियोजना उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने वाली ऐतिहासिक पहल है, जो प्रदेश को तेज़, सुरक्षित और आधुनिक कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए विकास की नई दिशा में अग्रसर करेगी। आगे कहा जनपद बदायूँ में भी घटपुरी इंटरचेंज पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया जाएगा, ताकि जनपदवासी इस ऐतिहासिक क्षण के सहभागी बन सकें।आगे कहा गंगा एक्सप्रेस-वे केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति की मजबूत आधारशिला है।
यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वांचल से जोड़ते हुए व्यापार, निवेश, उद्योग, लॉजिस्टिक्स और कृषि क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन लाने का कार्य करेगा।
उन्होंने आगे बताया इसके अतिरिक्त, इस परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 18 दिसंबर 2021 को शाहजहांपुर से रखी गई थी, और लगभग पांच वर्षों के समय में इसका निर्माण पूर्ण किया गया है, जो सरकार की प्रतिबद्धता और कार्यक्षमता को दर्शाता है।
आगे कहा यह एक्सप्रेस-वे केवल आर्थिक ही नहीं, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगा। इसके माध्यम से गढ़मुक्तेश्वर, कल्कि धाम, बेला देवी धाम, चंद्रिका देवी शक्तिपीठ, शाहजहांपुर स्थित भगवान परशुराम जन्मस्थली (जलालाबाद) तथा प्रयागराज का त्रिवेणी संगम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंच पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगम हो जाएगी।
आगे कहा गंगा एक्सप्रेस-वे बदायूँ जनपद के लिए केवल यातायात का माध्यम नहीं, बल्कि निवेश, उद्योग, परिवहन और आर्थिक गतिविधियों के नए केंद्र के रूप में उभरने का अवसर है। इससे युवाओं, किसानों और व्यापारियों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा, जिला महामंत्री जोगेंद्र सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष संदीप चौहान, जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय आदि मीडिया के बंधु उपस्थित रहे।
बॉक्स…..
जनपद के लिए गंगा एक्सप्रेस-वे का विशेष महत्व और प्रभाव
___गंगा एक्सप्रेस-वे बदायूँ को विकास के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है।
जनपद बदायूँ में एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई लगभग 91.67 किलोमीटर है, जो जिले के व्यापक भू-भाग को कवर करती है।
यह एक्सप्रेस-वे बिल्सी, बदायूँ, बिसौली एवं दातागंज तहसीलों से होकर गुजरता है, जिससे पूरे जनपद में कनेक्टिविटी का सशक्त नेटवर्क विकसित होगा।परियोजना के अंतर्गत जनपद के लगभग 85 गाँव सीधे रूप से जुड़े हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।
बॉक्स…
– बदायूँ में तीन प्रमुख इंटरचेंज-…..
घटपुरी, बनकोटा (बिसौली) एवं डहरपुर (दातागंज) बनाए गए हैं, जो आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति देंगे।
– बिसौली क्षेत्र (बनकोटा इंटरचेंज) इस परियोजना का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा, वे-साइड सुविधाओं के विकसित होने से स्थानीय व्यापार, रोजगार और सेवाओं को विशेष बढ़ावा मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply