अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

खेत में जंगली जानवरों के लिए तारकशी में लगाया करंट, किसान व एक जानवर की मौत

On: May 19, 2023 10:37 AM
Follow Us:
---Advertisement---

खेत में जंगली जानवरों के लिए तारकशी में लगाया करंट, किसान व एक जानवर की मौत

कादरचौक। खेत में जंगली जानवरों से बचाव के लिए खेत में लगी तारकशी में आ रहे करंट से कल बृहस्पतिवार को कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गुलाबगंज गनियाई में 55 वर्षीय किसान रामेश्वर और एक जंगली सुअर की मौत हो गई। अभी इस मामले में खेत मालिक या हादसे के जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने किसान के शव और वन विभाग की टीम ने सुअर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
ग्राम गुलाबगंज गनियाई में एक डॉक्टर का फॉर्म हाउस बना है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर कनाडा में रहता है। यहां उसके नौकर रहते हैं।

खेत में जंगली

सरकारी योजना के बारे में जानकारी

उन्होंने खेत के आसपास लगाई गई तारकशी में बिजली का तार बांधकर करंट दौड़ा दिया था।

इसी गांव के 55 वर्षीय रामेश्वर का नजदीक में ही खेत है। रामेश्वर बृहस्पतिवार को अपने खेत में मक्का की फसल में सिंचाई करने गया था। बताया जा रहा है कि वह खेत के नजदीक से गुजर रहा था कि तारकशी के संपर्क में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उस वक्त खेत पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। फॉर्म हाउस पर जो नौकर थे। वह हादसे को देखकर भाग गए।

खेत में जंगली

दोपहर बाद कुछ ग्रामीण उस ओर गए।

तब उन्होंने रामेश्वर का शव तार से चिपका देखा। उनकी सूचना पर गांव के तमाम लोग आ गए। किसान के परिवार वाले भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। इसकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। छानबीन के दौरान पता चला कि तार के संपर्क में आने से एक सुअर की भी मौत हो गई थी। उसका भी शव पड़ा मिला।

सचिवालय

पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम भी आ गई।

खेत में जंगली सुअर के शव को टीम ने पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। इधर पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है लेकिन अभी इस मामले में जिम्मेदार नौकर या मालिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। एसओ वेदपाल ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

खेत में जंगली

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बदायूं: 48 घंटे में बदायूं पुलिस की बड़ी सफलता लगी हाथ #शादी समारोह से अपहृत मासूम सकुशल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

सहसवान: अल फरीद मेडिकल सेंटर पर विशाल फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप लगा 1700 लोगों ने कराया पंजीकरण 430 लोगों की जांच की गई

सहसवान: पिता ही निकला पुत्र का कातिल, जुए शराब की लत ने पिता को बनाया कातिल*

सहसवान: घर आया पड़ोसी का रिश्तेदार नाबालिक को लेकर हुआ फरार

सहसवान: मिजाज दो युवक मध्य रात्रि घर में घुसे युवती को अकेला पाकर करने लगे छेड़छाड़ #युवती ने मचा दिया शोर, चोर सर पर पैर रखकर मोबाइल छोड़कर भागे#

सहसवान : शराब के पैसे ना देने पर घर में घुसकर परिजनों के साथ की मारपीट परिजन गंभीर रूप से घायल #दो सगे भाइयों पिता सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज#

Leave a Reply