अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

(पति बना जल्लाद) ढाई साल पहले किया प्रेम विवाह…अब पत्नी व आठ माह की पुत्री को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौंत के घाट

On: August 17, 2023 5:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

(पति बना जल्लाद) ढाई साल पहले किया प्रेम विवाह…अब पत्नी व आठ माह की पुत्री को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौंत के घाट

पुलिस ने घटना स्थल से कुल्हाड़ी व हत्यारे पति को किया गिरफ्तार-  

बदायूं।दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भुड़ेली में बुधवार सुबह एक सिरफिरे युवक ने अपनी पत्नी और आठ माह की बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला।वारदात के बाद आरोपी पत्नी के शव के पास चारपाई पर बैंठा रहा।सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया।ग्राम भुड़ेली निवासी अखिलेश उर्फ अजय पुत्र देशराज ने करीब ढाई साल पहले जिला देवरिया निवासी खुशबू (19) से प्रेम विवाह किया था।

परिवार वालों के मुताबिक अखिलेश ढाई साल पहले घर छोड़कर दिल्ली चला था।वहां दिल्ली के गाजीपुर इलाके में ई-रिक्शा चलाता था।वहीं उसकी खुशबू पुत्री भरत चौधरी से मुलाकात हुई थी। उस दौरान खुशबू नाबालिग थी।इसके बावजूद अखिलेश खुशबू को अपने गांव ले आया और उससे शादी कर ली।इस संबंध में भरत चौधरी ने वहां खुशबू को ले जाने के संबंध में एफआईआर दर्ज कराई थी।लेकिन खुशबू ने अपने बयान नहीं बदले।

कुल्हाड़ी

बदायूँ पुलिस

शराब पीने का आदी है आरोपी:- उसने अखिलेश के पक्ष में ही बयान दिए। बाद में दोनों पक्षों की सहमति से 28 जुलाई को मुकदमा खत्म हो गया। उसकी आठ माह की बेटी सृष्टि थी। परिवार वालों का कहना है कि अखिलेश शराब पीने का आदी हो गया था। खुशबू कई बार अपनी मां के पास जाने की बात कह चुकी थी।इसको लेकर मंगलवार शाम भी दोनों के बीच विवाद हुआ। रात खाना खाकर अखिलेश खेत पर चला गया। सुबह करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच लौटकर आया।उस दौरान खुशबू चारपाई पर लेटी अपनी बेटी को दूध पिला रही थी।कुल्हाड़ी

अखिलेश ने दोनों मां-बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों को सिर और पेट में कुल्हाड़ी मारी, जिससे दोनों की कुछ ही देर में मौत हो गई।

इसके बाद अखिलेश उसी चारपाई पर बैठ गया। उस दौरान घर में युवक की 15 वर्षीय बहन सविता और छह वर्षीय जसोदा मौजूद थी।दोनों ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। वह घर के बाहर भागीं। तब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके कुछ देर बाद इंस्पेक्टर सौरभ सिंह, बाद में एसएसपी डॉ.ओपी सिंह, सीओ कर्मवीर सिंह पहुंच गए।युवक को गिरफ्तार कर लिया गया और कुल्हाड़ी कब्जे में ले ली गई। पुलिस ने दोनों मां-बेटी के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया है।उसके मायके वालों को सूचना दे दी गई है।उनके आने पर ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।

एसएसपी डॉ.ओपी सिंह ने बताया कि भुड़ेली गांव में अखिलेश उर्फ अजय ने अपनी पत्नी खुशबू और आठ माह की बेटी सृष्टि की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुल्हाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।कुल्हाड़ी

सचिवालय

 

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply