Uttar Pradesh

चूहा हत्याकांड के बाद अब फैजगंज बेहटा में कर दी लंगूर की हत्या, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, वन दरोगा ने दर्ज कराई रिपोर्ट-

चूहा हत्याकांड के बाद अब फैजगंज बेहटा में कर दी लंगूर की हत्या, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, वन दरोगा ने दर्ज कराई रिपोर्ट-

बदायूं। फैजगंज बेहटा कस्बे में बुधवार शाम आंबेडकर पार्क के नजदीक एक लंगूर मरा मिला। ग्रामीणों का कहना है कि लंगूर को मुरादाबाद निवासी दो सगे भाइयों ने मार डाला है। वहीं लोगों द्धारा पकड़कर पुलिस को सौंपे गए आरोपियों ने लंगूर को अपना बताया। पुलिस ने लंगूर के शव का पोस्टमार्टम कराया है। वन दरोगा ने मामले की अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वन दरोगा दिनेश चंद्र शर्मा के मुताबिक, मामला बुधवार शाम करीब पांच बजे का है। सूचना मिली कि फैजगंज बेहटा कस्बे में कुछ लोगों ने एक लंगूर को घायल कर दिया है। इस पर वन दरोगा, वन रक्षक भूपेश कुमार और कस्बा निवासी संजीव मौर्य मौके पर पहुंचे। वहां लंगूर मरा हुआ मिला। काफी लोगों की भीड़ लगी हुई थी।

हत्या

लोगों ने बताया कि यहां दो लोग लंगूर को मार रहे थे। जब लोगों ने यह देखा तो आरोपियों को पकड़ लिया।

दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक पुलिस उन्हें थाने ले जा चुकी थी। वन विभाग की टीम ने मृत लंगूर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में वन दरोगा ने थाने जाकर दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।

हादसा या हत्या में उलझा मामला

यह मामला हादसा या हत्या के बीच उलझा हुआ है। इस मामले में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों भाइयों ने ही लंगूर को मार डाला है। पुलिस का कहना है कि लंगूर बंदरों के पीछे भाग रहा था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और मर गया।
एसओ सिद्धांत शर्मा ने बताया कि जिन लोगों पर लंगूर को मारने का आरोप है वह लंगूर उन्हीं लोगों का है। वह मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के गांव सहसपुर के रहने वाले हैं। उनमें एक का नाम जगपाल सिंह और दूसरे का नाम जगत सिंह है। दोनों सगे भाई हैं। वह लंगूर लेकर फसल की रखवाली करने का काम करते हैं।

बुधवार शाम लंगूर बंदरों के पीछे भाग रहा था। इसी दौरान वह मर गया। इसमें अज्ञात में एफआईआर दर्ज हुई है। दोनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। लंगूर का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती

जिले में इस तरह वन्यजीवों की हत्या का यह पहला मामला नहीं है।

कुछ समय पहले जिले में चूहा हत्याकांड सबसे ज्यादा चर्चित रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पनबड़िया निवासी मनोज नाम के व्यक्ति ने पिंजड़ा लगाकर चूहा पकड़ा था। फिर उसको पत्थर से बांधकर नाले में डुबो-डुबोकर मार डाला था।

पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। अब तो उस मामले में चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। इसके बाद सिविल लाइंस इलाके में एक पिल्ला की हत्या का मामला सामने आया था। उसमें भी श्री शर्मा ने एफआईआर दर्ज कराई थी।हत्याहत्या

सचिवालय

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button