अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने हसनपुर-रहरा मार्ग पर शव रखकर किया प्रदर्शन, दर्ज हुआ मुकदमा

On: June 24, 2026 8:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा (रहरा):जनपद अमरोहा के थाना रहरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना दोरारा क्रिकेट मैदान के पास की है, जहां कार सवार युवकों ने पैदल घर लौट रहे दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।खैलिया खालसा गांव निवासी 20 वर्षीय रामनिवास अपने दोस्त सत्येंद्र के साथ बाजार से पैदल घर लौट रहा था। आरोप है कि पहले से चली आ रही दुश्मनी के चलते कार सवार युवकों ने उन्हें निशाना बनाकर जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही रामनिवास ने दम तोड़ दिया, जबकि सत्येंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने हसनपुर-रहरा मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले इस जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित रहा।सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया, क्षेत्राधिकारी पंकज त्यागी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में हसनपुर विधायक भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।मृतक के चाचा चरन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शिवम सागर, रोहित समेत 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply