अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अग्निवीर भर्ती परीक्षा में फेल होने पर युवक ने दी जान, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

On: July 20, 2026 7:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अग्निवीर भर्ती परीक्षा में फेल होने पर युवक ने दी जान, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

बदायूं।उसावां क्षेत्र में सेना की अग्निवीर भर्ती परीक्षा में असफल होने पर तनाव में चल रहे युवक ने खेत में पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी।परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए मृतक का अटेना गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम मिलकिया निवासी सौरभ सिंह (20) ने शनिवार रात गांव से बाहर मंदिर के पास खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।उसके पिता राकेश सिंह ने बताया कि सौरभ सिंह ने पिछले दिनों अग्निवीर भर्ती परीक्षा दी थी।परीक्षा में असफल होने पर वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। समझाने के बाद भी वह अवसाद से बाहर नहीं आ पा रहा था।परिजनों के अनुसार,शनिवार रात करीब नौ बजे घर में खाना खाकर चारपाई पर सो गया था।

परिजनों में मची चीख-पुकार:-रात करीब 11 बजे चारपाई पर नहीं दिखा तो उसकी तलाश शुरू की।रात्रि साढ़े 12 बजे के करीब गांव से बाहर मंदिर के पास खेत में खड़े आम के पेड़ पर लटकता उसका शव मिला।उसे देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। रात में ही कई लोग मौके पर पहुंच गए।

परिजन युवक के शव को पेड़ से उतारकर घर लाए और पुलिस को बिना सूचना दिए रविवार को सुबह अटेना गंगा घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।सौरभ के पिता खेतीबाड़ी करते हैं।छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेपेटाइटिस-बी की रोकथाम को लेकर जागा स्वास्थ्य विभाग, दहगवां सीएचसी और जिला टीम ने की 190 लोगों की जांच

परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों को बगैर टिकट ले जाने पर संविदा ड्राइवर व महिला कंडक्टर बर्खास्त

रसूलपुर टप्पा मलसई में बारिश के दौरान गिरा मकान, मलबे में तब्दील हुआ गृहस्थी का सामान, बाल-बाल बचे परिजन

बदायूं में स्कूल की खिड़की पर लिपटा सांप, दो घंटे दहशत में रहे शिक्षक और छात्र

हसनपुर: महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास गंदगी और अतिक्रमण से लोगों में भारी रोष, प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

UP Weather Update Today-मौसम विभाग ने आज पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर और मेरठ सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट किया जारी

Leave a Reply