अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिनावर में छेड़खानी के आरोपी युवक ने दी जान..परिजनों का आरोप- समझौते के नाम पर मांगे जा रहे थे दो लाख रुपये

On: February 2, 2024 4:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिनावर में छेड़खानी के आरोपी युवक ने दी जान..परिजनों का आरोप- समझौते के नाम पर मांगे जा रहे थे दो लाख रुपये

बदायूं।बिनावर थाना क्षेत्र में बुधवार रात छेड़खानी के आरोपी राजेश यादव (32) ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। उसके परिवार वालों का आरोप है कि युवक को परेशान किया जा रहा था। उससे फैसले के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी। पुलिस भी उसका उत्पीड़न कर रही थी। जब वह दो लाख रुपये का इंतजाम नहीं कर पाया तो उसने आत्महत्या कर ली।

विगत 29 जनवरी को थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने ग्राम पुठी सराय निवासी राजेश यादव के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। उसका आरोप था कि उसकी पत्नी 27 जनवरी की शाम दूसरे गांव से लौट रही थी कि तभी राजेश ने उसे रास्ते में रोक लिया और सरसों के खेत में खींच ले गया था। उसके साथ छेड़खानी की।इस पर थाना पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी। राजेश की पत्नी गुड्डो देवी का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से उसका पति काफी परेशान था। उसके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई। महिला की उम्र करीब 55 साल है और जबकि उसके पति की उम्र 32 साल है। उसने महिला से कोई छेड़खानी नहीं की। उसका खेत पर महिला के पति से मामूली विवाद हो गया था। उससे रुपये ठगने के लिए यह मामला दर्ज कराया गया था।

समझौते के नाम पर मांगे थे दो लाख रुपये:-जब राजेश ने महिला के पति से बात की थी तो उसने समझौते के नाम पर दो लाख रुपये मांगे थे। थाना पुलिस भी कई बार गांव में चक्कर लगा गई थी। उस पर लगातार थाने आने का दबाव बनाया जा रहा था। उसके पति के पास दो लाख रुपये नहीं थे और वह झूठे मामले में जेल जाना नहीं चाहता था।इससे बुधवार रात उसने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।कल बृहस्पतिवार सुबह परिवार वाले सोकर उठे तो उन्हें राजेश मृत मिला।दोपहर परिवार वालों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। गुड्डो देवी ने महिला और उसके पति के खिलाफ तहरीर दी है।

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply