किसान नेता Rakesh Tikait ने भारत के अन्नदाताओं के लिए कब बदलेंगे हालात जैसे बेहद महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि ये ऐसी सरकार है जो किसानों से बात नहीं करती है। सरकार ने अंतिम बार 2021 में बात की थी। सरकार किसानों से उनकी जमीन मांगती है। सरकार ने जमीन का रेट नहीं बढ़ाया है। सरकार फसलों की कीमत का पर्याप्त भुगतान नहीं करती है। किसानों का नकारात्मक पक्ष प्रेस के जरिए पेश हो रहा है। सरकार अपनी बात कैसे रखे। सरकार की पॉलिसी ऐसी है जिससे आम जनता भी प्रभावित है। आमलोग भी इससे प्रभावित हुए है। किसान पूंजीवाद के खिलाफ है। किसानों को अपने 10 वर्ष पुराने ट्रैक्टर चलाने की इजाजत भी नहीं है। किसानों की फसलों के दाम नहीं बढ़े है। किसानों के हालातों को जानने और समझने की जरुरत है।